विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mithila Haat Bihar: मिथिला हाट की तर्ज पर पटना और रोहतास में बनेगा हाट, 76.96 करोड़ से होगा निर्माण

Published: Thu, 15 May 2025 07:00 AM (IST)

बिहार में मिथिला हाट की तर्ज पर पटना और रोहतास में हाट का निर्माण होगा। पटना हाट में हस्तशिल्प और ...और पढ़ें

मिथिला हाट की तर्ज पर पटना और रोहतास में बनेगा हाट
मिथिला हाट की तर्ज पर पटना और रोहतास में बनेगा हाट

राज्य ब्यूरो, पटना। मधुबनी में बने मिथिला हाट (Mithila Haat Bihar) की तर्ज पर राज्य के अन्य जिलों में भी स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हाट का निर्माण होगा। पटना में गांधी मैदान के पास पटना हाट तो रोहतास में इंद्रपुरी जलाशय के पास भी हाट बनाया जाएगा।

रोहतास में हाट के निर्माण के लिए स्थल चयन कर करीब 28 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई है। वहीं, पटना हाट के निर्माण के लिए 48 करोड़ 96 लाख 52 हजार रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

हाट में क्या-क्या होगा?

विभागीय जानकारी के अनुसार, पटना हाट पर्यटकों के लिए सिर्फ खरीदारी की जगह न होकर मनोरंजन और सैर-सपाटे का स्थल होगा। पटना हाट में हस्तशिल्प और लोक कला से जुड़े उत्पादों को तो जगह मिलेगी ही, खाने-पीने के लिए रेस्तरां भी होगा। बच्चों के खेलने के लिए गेम जोन भी बनाया जाएगा, जिसमें तरह-तरह के मनोरंजक खेल होंगे।

इसके अलावा, पटना हाट में भूमिगत पार्किंग, सर्फेश पार्किंग, तीन मंजिल इंपोरियम, दो रेस्तरां, फायर फाइटिंग, फायर अलार्म, लिफ्ट, वाटर टैंक, सीसीटीवी सिस्टम, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम, चारदीवारी निर्माण और स्ट्रीट लाइट आदि का निर्माण होगा। पटना हाट और रोहतास हाट की तर्ज पर जल्द ही अन्य शहरों में भी हाट के निर्माण की योजना है।

गया और कैमूर में इस साल शुरू होगा रोप-वे:

राजगीर और बांका के मंदार पर्वत की तर्ज पर जल्द ही बिहार में पांच नए पर्यटन केंद्रों पर पर्यटकों को रोपवे की सुविधा मिलेगी। इनमें गया का प्रेतशिला और डुंगेश्वरी, जहानाबाद का वाणावर, कैमूर का माता मुंडेश्वरी मंदिर और रोहतासगढ़ किला शामिल है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इसमें कैमूर और गया में रोप-वे का काम सबसे तेजी से चल रहा है और अंतिम चरण में है। इस साल अगस्त-सितंबर तक रोपवे का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर जिले में 254 सड़कों का 300 करोड़ रुपये से होगा निर्माण, DM बोले- 10 दिनों में शुरू होगा काम

ये भी पढ़ें- भागलपुर में यहां बनने जा रहा फ्लाईओवर, मिलेगी दक्षिणी क्षेत्र से बेहतर कनेक्टिविटी; जाम से भी मुक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।