Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने उतारा उम्मीदवार, लालू-तेजस्वी ने गोपी किशन पर जताया भरोसा

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:22 PM (IST)

    Bihar Politics राजद ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गोपी किशन इस क्षेत्र से राजद उम्मीदवार होंगे। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। राजद प्रमुख लालू यादव के निर्देश पर गोपी किशन को कैंडिडेट घोषित किया गया है। इसमें तेजस्वी यादव ने भी अपनी सहमति दी है।

    Hero Image
    राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव। फोटो- जागरण

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News Hindi गोपी किशन तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार होंगे। यह जानकरी राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद (Lalu Yadav) यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सहमति पर राजद उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजद नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    पटना में शहीद दिवस के अवसर पर राजद नेताओं ने शहीद हुए सात वीर सेनानियों की कुर्बानियों को याद और नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगे को फहराने वाले आज़ादी के लिए दीवाने सात युवा जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी थी। उनका हम सभी नमन करते हैं।

    ज्ञात हो कि सन 1942 में आज के ही दिन पटना के पुराने सचिवालय पर तिरंगा फहराने के क्रम में सातों वीर युवा उमाकांत प्रसाद सिन्हा, रामानंद सिंह, सतीश प्रसाद झा, जगपती कुमार, देवीपद चौधरी, राजेन्द्र सिंह और राम गोविंद सिंह अंग्रेजों की गोलियों का शिकार हुए थे।

    राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन सभी की कुर्बानियों को याद कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भोला यादव, बीनु यादव, प्रवक्ता एजाज अहमद, एजाज अहमद समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

    गया में अभिषेक मृणाल बने राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

    राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार ने गया के डॉ. अभिषेक मृणाल को राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कि डॉ. अभिषेक मृणाल को जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी में बुद्धिजीवी कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी। डॉ. अभिषेक ने पटना में मनोनयन पत्र प्राप्त किया।

    यह भी पढ़ें-

    तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर खुद डिप्टी CM बनना चाहते थे ललन सिंह, RJD का अबतक का सबसे बड़ा दावा

    तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार के खिलाफ कर दिया हल्लाबोल