विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता विधायक-मंत्री; अब दोनों बेटे MLC, बिहार की सियासत में साथ दिखेगी सगे भाइयों की जोड़ी

Published: Thu, 29 Oct 2026 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 01:02 PM (IST)

बिहार विधान परिषद में अब पूर्व मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के दोनों बेटे राजीव कुमार और संजीव कुमार एक साथ ...और पढ़ें

MLC राजीव कुमार, पिता रामानंद प्रसाद सिंह और छोटे बेटे संजीव कुमार

MLC राजीव कुमार, पिता रामानंद प्रसाद सिंह और छोटे बेटे संजीव कुमार

HighLights

  1. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की।

  2. राजीव और संजीव कुमार अब विधान परिषद में साथ होंगे।

  3. पिता रामानंद प्रसाद सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद में आने वाले दिनों में एक खास नजारा देखने को मिलेगा। पूर्व विधायक और मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह के दोनों बेटे राजीव कुमार और संजीव कुमार अब सदन में साथ नजर आएंगे। बड़े भाई राजीव कुमार पहले से विधान परिषद के सदस्य हैं, जबकि छोटे भाई संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर MLC बने हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026: बिहार की 8 MLC सीटों का पूरा अपडेट, कहां कौन जीता और किसने बनाई बढ़त?

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीते संजीव कुमार

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के निवर्तमान विधान पार्षद नवल किशोर यादव को हराकर जीत हासिल की।

संजीव कुमार को 4,487 वोट मिले, जबकि नवल किशोर यादव को 3,430 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संजीव कुमार ने 1,057 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Result Analysis: कौन पास, कौन फेल? BJP का दबदबा, निशांत-तेजस्वी को राहत तो प्रशांत किशोर ने भी मारी बाजी

पहले विधायक भी रह चुके हैं संजीव कुमार

डॉ. संजीव कुमार इससे पहले खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा सीट से जेडीयू के विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले वर्ष 2015 में उन्होंने बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उस समय उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं डॉ. संजीव कुमार? डॉक्टर से राजनीति तक का सफर, पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव को हराकर बने MLC

कांग्रेस के टिकट पर MLC बने थे राजीव कुमार

संजीव कुमार के बड़े भाई राजीव कुमार पहले से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बेगूसराय-खगड़िया स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था।

उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रजनीश कुमार को हराकर विधान परिषद में अपनी जगह बनाई थी। अब छोटे भाई के भी MLC बनने से दोनों भाई एक साथ सदन में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: BJP के गढ़ में RJD की सेंध, पटना शिक्षक सीट पर डाॅ. संजीव कुमार की ऐति‍हासिक जीत के मायने

पिता रामानंद प्रसाद सिंह भी रहे विधायक और मंत्री

राजीव कुमार और संजीव कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि बिहार की राजनीति से जुड़ी रही है। उनके पिता रामानंद प्रसाद सिंह परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए थे।

वह बिहार सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। पिछले साल 10 मई को उनका निधन हो गया था। अब उनके दोनों बेटे विधान परिषद के सदस्य बनकर राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में RJD के डॉ. संजीव कुमार ने ढहाया 30 साल का किला, BJP के नवल किशोर को हराया

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर आए नतीजे

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अलग-अलग दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जेडीयू, आरजेडी और जन सुराज पार्टी के खाते में एक-एक सीट गई।

वहीं, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। इन नतीजों के बीच रामानंद प्रसाद सिंह के दोनों बेटों का विधान परिषद में एक साथ पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Patna MLC Election Result: नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह के रखे रह गए रसगुल्ले; जन सुराज को बड़ा झटका