विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Patna MLC Election Result: नीरज कुमार की जीत, अनंत सिंह के रखे रह गए रसगुल्ले; जन सुराज को बड़ा झटका

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:36 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। इस ...और पढ़ें

नीरज कुमार चौथी बार बने MLC

नीरज कुमार चौथी बार बने MLC

HighLights

  1. जेडीयू के नीरज कुमार ने पटना स्नातक सीट जीती।

  2. अनंत सिंह के प्रचार के बावजूद अनुज सिंह हारे।

  3. नीरज कुमार चौथी बार विधान परिषद सदस्य बने।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल की है। हालांकि, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, लेकिन आखिरकार नीरज कुमार बाजी मारने में सफल रहे।

आरजेडी के दिलीप कुमार दूसरे और जन सुराज पार्टी के डॉ. अनुज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के डॉ. असदुल्लाह खान चौथे नंबर पर रहे।

अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए किया था प्रचार

पटना स्नातक सीट के चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह पर सबकी नजरें टिकी थीं। इसकी एक बड़ी वजह मोकामा के विधायक अनंत सिंह का उनके समर्थन में प्रचार करना था।

अनंत सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर अनुज सिंह के पक्ष में मोर्चा संभाला था। चुनाव के दौरान उनकी भूमिका को लेकर भी चर्चा रही।

लेकिन नतीजों में अनुज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे में जन सुराज को इस सीट पर बड़ा झटका लगा है और अनंत सिंह के प्रचार का भी उम्मीदवार को जीत नहीं मिल सकी।

नीरज कुमार ने कैसे दर्ज की जीत?

पटना स्नातक सीट पर जीत का फैसला कोटा सिस्टम के आधार पर हुआ। इस व्यवस्था में कुल वैध मतों के आधार पर जीत के लिए जरूरी कोटा तय किया जाता है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार ने यह कोटा हासिल कर जीत दर्ज की। हालांकि, अंतिम मतों के विस्तृत आंकड़े और आधिकारिक घोषणा सामने आने के बाद ही परिणाम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

2002 में मिली थी हार, अब चौथी बार बने MLC

नीरज कुमार का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने साल 2002 में पहली बार एमएलसी चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

उस समय बिहार में समता पार्टी का दौर था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सूरजभान सिंह की पहल पर उन्हें टिकट मिला था।

2008 से लगातार मजबूत हुई राजनीतिक पकड़

साल 2008 में नीरज कुमार को अनंत सिंह का समर्थन मिला और वह पहली बार बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। इसके बाद 2014 में उन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की।

वर्ष 2020 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर वह तीसरी बार विधान परिषद पहुंचे। अब 2026 के चुनाव में जीत के साथ उन्होंने चौथी बार एमएलसी बनने की राह मजबूत कर ली है। पटना स्नातक सीट पर उनकी जीत जेडीयू के लिए अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026: बिहार की 8 MLC सीटों का पूरा अपडेट, कहां कौन जीता और किसने बनाई बढ़त?

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026: सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज का धमाका, भाजपा से बगावत कर NDA को दिया बड़ा झटका

यह भी पढ़ें- Patna MLC Election 2026: अनंत सिंह बोले- मतगणना पूरी हो गई और हम हार गए, नीरज कुमार को बधाई देने पर कही ये बात