विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Patna MLC Election 2026: अनंत सिंह बोले- 'मतगणना पूरी हो गई और हम हार गए', नीरज कुमार को बधाई देने पर कही ये बात

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:11 AM (IST)

बिहार एमएलसी चुनाव में विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है, मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनंत सिंह ने बिहार एमएलसी चुनाव में हार स्वीकार की।

  2. कहा, जनता का फैसला सर्वोपरि है, कोई नाराजगी नहीं।

  3. नीरज कुमार को बधाई देने से अनंत सिंह ने किया इनकार।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों पर विधायक अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा कि मतगणना पूरी हो गई है और वे चुनाव हार गए हैं। अनंत सिंह ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है और जिसे जनता का समर्थन मिला, वही जीता।

‘अब इस पर क्या चर्चा करनी है?’

अनंत सिंह ने चुनाव परिणाम पर कहा, “मतगणना पूरी हो गई है और हम हार गए। अब इस पर क्या चर्चा करनी है? क्या हमने किसी दुकान से वोट खरीदे थे?

क्या वोटों को तौलकर ले आए थे? जनता ही सर्वोपरि है और भगवान भी जनता के साथ हैं। जिन्हें जनता का वोट मिला, वे जीत गए और जिन्हें नहीं मिला, वे हार गए। वे जीत गए और हम हार गए। अब और क्या कहना है?”

पार्टी से नाराजगी की बात से किया इनकार

अनंत सिंह ने पार्टी से नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह कभी पार्टी से नाराज नहीं रहे हैं। नतीजों के बाद उनके इस बयान को चुनावी हार पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर क्या बोले?

जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को बधाई देने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, “मैं उन्हें (नीरज कुमार को) बधाई क्यों दूं? अब और क्या कहना है। देखते हैं, वह फोन करते हैं या नहीं।”

एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद अनंत सिंह का यह बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने अपने बयान में जनता के फैसले को स्वीकार करने की बात कही।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election Result 2026: बिहार की 8 MLC सीटों का पूरा अपडेट, कहां कौन जीता और किसने बनाई बढ़त?