Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'जुमा का समय नहीं बढ़ेगा, लोग 2 घंटे होली न मनाएं', दरभंगा की मेयर ने अब इस बयान पर मांगी माफी

    दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा कि होली में दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए। हिंदू भाइयों से आग्रह है कि वे 1230 से 2 बजे तक होली पर ब्रेक लगा दें। क्योंकि जुमा का टाइम तो बढ़ नहीं सकता। अंजुम आरा ने कहा कि हमने इसे लेकर प्रशासन से भी बात की है। वहीं अब अंजुम आरा के बयान पर सियासी बवाल मच गया है।

    By Sunil Raj Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 12 Mar 2025 12:21 PM (IST)
    Hero Image
    दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासी बवाल (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना/दरभंगा। Bihar Political News Today: दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने 14 मार्च को आने वाली होली से पहले एक विवादित बयान जारी किया है जिसके बाद से सियासी बवाल मच गया। बयान में दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने शहरवासियों से कहा है कि जुमा का समय नहीं बदला जा सकता है। इसलिए होली पर 2 घंटे का ब्रेक लगाइए। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक मेयर ने इस मामले में खेद व्यक्त कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारे हिंदू भाई होली के दिन दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक होली न मनाएं। उन्होंने कहा कि जुमे का समय किसी भी हालत में नहीं बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए। अब इस मामले पर सियासी प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई है।

    अंजुम आरा ने कहा है कि होली पर विवाद कोई नहीं करना चाहता है। दो-चार असामाजिक तत्व हैं जो विवाद पैदा करते हैं। दरभंगा वासियों को यहीं कहना चाहती हूं कि जहां तक आपको कुछ गड़बड़ लगता है तो आप प्रशासन की मदद लीजिए। किसी भी तरह की अफवाहों में मत पड़िए। आपसी सौहार्द मत बिगाड़िए।

    मेयर ने खेद व्यक्त किया

    होली पर दिए गए बयान के तूल पकड़ते ही दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा बुधवार को मीडिया से सामने आने को मजबूर हो गई। उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त की है। कहा है कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। कहा कि मुझे कोई बंगलादेशी कर रह है, तो कोई देशद्रोही।

    मेरे बारे में जांच करा लीजिए, अगर कोई पुख्ता सबूत मिलता है, ताे जो सख्त कार्रवाई हो सकती वह मेरे ऊपर करवा लीजिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अथवा कोई पार्टी अगर हमलावार है, तो उसे तो हम नहीं रोक सकते हैं। उसे जो सोचना है सोचे।

    मेरी मंशा सिर्फ इतनी थी की दरभंगा शहर में शांति पूर्वक पर्व हो, इसी संदर्भ में मैं बोली थी। अगर इससे किसी के आस्था को ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। मेरी मंशा कुछ और थी, इसे दूसरा रूप दे दिया गया। मेरे मुंह से निकल गया। ऐसा बयान मुझे नहीं देना चाहिए।

    बता दें कि मंगलवार को उन्होंने अपने बयान में कहा था कि होली पर विवाद कोई नहीं करना चाहता है। दो-चार असामाजिक तत्व हैं जो विवाद पैदा करते हैं। दरभंगा वासियों को यहीं कहना चाहती हूं कि जहां तक आपको कुछ गड़बड़ लगता है तो आप प्रशासन की मदद लीजिए। ताकि कोई दुर्घटना होने से बच सके।

    मंगलवार को जिला शांति समिति की बैठक में उन्होंने यह सुझाव दिया। प्रशासन से आग्रह किया है कि होली में दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए। 12:30 से दो बजे तक। क्योंकि जुमा का टाइम तो बढ़ नहीं सकता। पहले रामनवमी और मुहर्रम साथ पड़ा था,इसे देखते हुए हम लोगों ने थोड़ा टाइम टेबल को चेंज किया है। साढ़े बारह से दो बजे के बीच जहां नमाज पढ़ा जाता है, वहां से थोड़ी दूरी बनाकर होली मनाएं।

    जदयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने की आलोचना

    दरभंगा मेयर के बयान पर जदयू नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक जीवन जीने वाले नेताओं को इस तरह के बयान से परहेज करना चाहिए। होली पर्व के मौके पर सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ रंगों का पर्व मनाना चाहिए।

    संजय सरावगी ने दिया  बयान

    जबकि भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि ऐसे बयान से परहेज करना चाहिए। यह मानसिकता सही नहीं है। सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए। सनातन धर्म सभी को सम्मान करना सिखाता है।

    अशोक चौधरी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

    जदयू नेता व मंत्री डॉ.अशोक चौधरी दरभंगा मेयर के बयान की निंदा करते हुए इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसा बयान देने वाले को पार्टी से निकाल देना चाहिए। ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जा सकते हैं।

    आरजेडी ने बीजेपी पर बोला हमला

    इस सब से अलग राजद नेता विधायक अख्तरुल इमान शाहीन ने कहा कि जो भी हमारी एकता और संविधान को तोड़ता है उसे उल्टा टांग देना चाहिए। चाहे वह बचौल हो या फिर कोई और। शाहीन ने कहा कि भाजपा बख़ौला गई है। उनकी यह बौखलाहट तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से है।

    ये भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: 'जरूरत पड़ी तो 5-6 हिंदू सामने आएंगे'; तेजस्वी यादव का दावा, BJP के MLA बचौल पर निकाली भड़ास

    Bihar Politics: 'जुमा का समय नहीं बढ़ेगा, लोग 2 घंटे तक होली न मनाएं' दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासी बवाल