विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विजय सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए', राजेश राम बोले- बीजेपी के नियंत्रण में है चुनाव आयोग

Published: Sun, 10 Aug 2025 03:50 PM (IST)

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर दो ईपिक कार्ड और मतदाता सूची में दो जगह ...और पढ़ें

प्रेस वार्ता करते बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम। (जागरण)
प्रेस वार्ता करते बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, पटना। दो ईपिक कार्ड और दो जगह मतदाता सूची में नाम मिलने पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से इस्तीफा मांगा है।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के नाम दो जगह है। पहला बांकीपुर और दूसरा लखीसराय विधानसभा में। उनका यह डिटेल हलफनामे में दर्ज होगा। अब वे बताये की वह जिस संवैधानिक पद पर बैठे हैं, क्या वह उससे इस्तीफा देंगे।

राजेश राम रविवार को सदाकत आश्रम में प्रेस से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिन्हा कह रहे हैं कि उन्होंने सुधार करने के लिए दिया है, मगर नहीं हुआ तो इसका मतलब यह है की विपक्ष आज तक आयोग की प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाता रहा है वह सही है।

उनकी भी नहीं सुन रहा चुनाव आयोग

क्योंकि, चुनाव आयोग उनकी भी नहीं सुन रहा है। अगर उनका नाम दो जगह हलफनामे में है, तो यह एक अपराधिक घटना है। यह पूरी करामात भाजपा के लोग मिलकर कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि आपने नाम हटाने के लिए आवेदन दिए थे, लेकिन किसी कारणवश नाम नहीं हटाया गया।

फिर दोनों जगह से एसआईआर फॉर्म क्यों भरा? दोनों जगह फॉर्म पर हस्ताक्षर क्यों किए? अगर पटना में नाम हटाने के लिए आवेदन दिए हैं, तो फिर फॉर्म प्रमाणपत्र सहित क्यों भरा?

आपका नाम पटना में ड्राफ्ट के तौर पर स्वीकार कर लिया गया है, जबकि लखीसराय में प्रमाणपत्र के लिए प्रतीक्षा चल रही है, यह कैसे हो गया?

भाजपा के कब्जे में है चुनाव आयोग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा चुनाव आयोग भाजपा के कब्जे में है। उन्होंने कहा सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है तो जवाब भाजपा देती है। जो लोग बिहार के लोगों को फर्जी वोटर कहते हैं और उसपर जीतकर आए हैं, तो उन्हें यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। सरकार में बैठे लोग मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं।

हमने तो महाराष्ट्र का बताया था लेकिन वर्तमान में उप मुख्यमंत्री का दो जगह नाम है। यहां वोट चोरी नहीं होती तो आज केंद्र में सरकार नहीं बनती।

केंद्र में बैठे लोगों की दो बैसाखी है, एक बिहार में नीतीश कुमार और दूसरे चंद्र बाबू नायडू। प्रेस कांफ्रेंस में प्रेमचंद मिश्रा, राजेश राठौड़, सौरभ सिन्हा व अन्य नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: दो वोटर कार्ड रखने के आरोप पर विजय सिन्हा का पलटवार, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी को दिखाया आईना