विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने 'बीड़ी' जलाई... JDU ने 'मिर्ची' लगाई; नीतीश के खासमखास नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

Published: Fri, 05 Sep 2025 07:06 PM (IST)

केरल कांग्रेस द्वारा जीएसटी को लेकर बिहार पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। राजग नेताओं ने ...और पढ़ें

जीएसटी से बीड़ी व बिहार को जोड़कर मजाक उड़ाने पर बढ़ा विवाद
जीएसटी से बीड़ी व बिहार को जोड़कर मजाक उड़ाने पर बढ़ा विवाद

HighLights

  1. कांग्रेस की टिप्पणी पर राजग का पलटवार
  2. सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को घेरा
  3. तेजस्वी ने बिहार के स्वाभिमान की बात कही

राज्य ब्यूरो, पटना। केरल कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से शुक्रवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी-2) में केंद्र सरकार द्वारा राहत दिए जाने को बिहार एवं बीड़ी से जोड़ते हुए तीखा कटाक्ष किया। इस पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) नेताओं ने कांग्रेस को घेरा। यही नहीं, कांग्रेस की किरकिरी हुई तो पोस्ट को हटा लिया।

दरअसल, बीड़ी पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत एवं सिगरेट एवं तंबाकू पर 28 से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किए जाने पर कहा था कि बीड़ी और बिहारी बी से शुरू होते हैं। इस पर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) नेताओं ने कांग्रेस को घेरा।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के एक्स हैंडल को टैग करते हुए पलटवार किया। लिखा "पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान-यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। कांग्रेस बिहार से जुड़ा अपना इतिहास तक भूल चुकी है। वह कांग्रेस के अध्यक्ष और दो बार देश के राष्ट्रपति रहे देशरत्न राजेंद्र प्रसाद के प्रदेश से घृणा करती है, इसलिए 55 साल राज करने वाली पार्टी ने लालू यादव से मिल कर बिहार को बीमारू राज्य बना दिया था। सम्राट के अतिरिक्त भाजपा के अन्य कई नेताओं ने भी कांग्रेस के करतूत पलटवार किया।

कांग्रेस की शर्मनाक हरकत

नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने एक्स पर लिखा है कि ये कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत है।

झा ने कांग्रेस को कहा है- आपको बता दें कि बी से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है! बी से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।

इसी बिहार की पावन भूमि पर आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं आकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम के अनेक महान सेनानियों की भूमि बिहार ने ही देश को संविधान का पहला मसौदा और पहला राष्ट्रपति दिया है। इसी बिहार ने गांधी को राष्ट्रपिता बनाया। और हां, इसी बिहार की भूमि से संपूर्ण क्रांति का बिगुल भी फूंका गया था, जिसने कांग्रेस की तानाशाह सत्ता को उखाड़ फेंका था। यकीन मानिए, बिहार की महान जनता कांग्रेस द्वारा बार-बार किए जा रहे अपमान का करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। बीड़ी के धुएं से नहीं, वोट की चोट से।

बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में मीडियाकर्मियों के प्रश्न पर कांग्रेस के पोस्ट से अनभिज्ञता प्रकट की। कहा कि मैंने उस पोस्ट को नहीं देखा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बिहार के स्वाभिमान से खिलवाड़ करना किसी के लिए सही नहीं है। उनके इस बयान को कांग्रेस के लिए राजद का संदेश बताया जा रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यहां 68 सालों में महज 2 बार ही खिला कमल, इस बार भी हो सकती है टाइट फाइट!

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '...तो देश का सबसे बड़ा डांसर PM बन जाता', BJP के पार्टनर कुशवाहा ने छेड़ दिया अलग राग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।