Bihar Politics: 'जाहिलों की फौज...', कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बीजेपी पर साधा निशाना
शुक्रवार को सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं पीसी में कांग्रेस नेता डॉ. शकील अहमद खान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी को जाहिलों की फौज बताया।

राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जाहिलों की फौज बताया। साथ ही कहा कि इसके टॉप से बॉटम तक के नेता, कमांडर सब जाहिल हैं।
सदाकत आश्रम में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
शकील अहमद खान शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील पासी, पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सहित दूसरे के नेता उपस्थित रहे। इसमें राहुल गांधी के बिहार दौरे की जानकारी भी दी गई।
बीजेपी पर लगाया देश को तोड़ने का आरोप
- डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा इस देश के ताने-बाने को तोड़ना चाहती है। संविधान ने देश की जनता को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें छीनने की कोशिश कर रही है।
- उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को यह जानकारी भी नहीं की वक्फ का मतलब होता है। वक्फ दान की जमीन को भी कहते हैं।
अल्पसंख्यकों के अधिकार छीनना चाहती है बीजेपी : डॉ. शकील
भाजपा संविधान द्वारा अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों को छीनना चाहती है। दान की जमीन पर भी स्कूल कॉलेज खुलते हैं, लेकिन भाजपा हिंदू मुस्लिम राजनीति के तहत अपनी राजनीति करने में लगी है। कांग्रेस द्वारा सदन और सदन के बाहर भी इसका विरोध किया जाता रहा है। आगे भी कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
वक्फ संशोधन विधेयक पर स्पष्ट करें राय
डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि बिहार में एनडीए के सहयोगी दल भाजपा और जदयू ये स्पष्ट करें कि वक्फ संशोधन विधेयक पर उनकी राय क्या है।
सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा भाजपा का काम इस देश में लोगों को लड़ा कर रखना और हिंदू-मुस्लिम करना है, लेकिन कांग्रेस हमेशा से सब को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। यह परंपरा भविष्य में भी कायम रहेगी।
उन्होंने कहा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उसे भाजपा की ऐसी तमाम साजिशों को बेनकाब करना चाहिए, जो समाज को तोड़ने और बांटने का काम करती हैं।
7 अप्रैल को बिहार आएंगे राहुल गांधी
राजेश कुमार ने जानकारी दी कि आगामी अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी ने आज से हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान शुरू किया है। पार्टी नेता हर घर मे जाएंगे और पार्टी का झंडा लगाएंगे।
ये भी पढ़ें
'बंटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले बांट रहे सौगात-ए-मोदी', बीजेपी पर भड़के उद्धव ठाकरे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।