Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बंटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले बांट रहे सौगात-ए-मोदी', बीजेपी पर भड़के उद्धव ठाकरे

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 02:39 PM (IST)

    Saugat E Modi Scheme देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर भाजपा सौगात-ए-मोदी किट बांटने वाली है। ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस फैसले से भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है। यह सौगत-ए-मोदी नहीं बल्कि सौगात-ए- सत्ता है। इस घटना ने भाजपा को एक्सपोज कर दिया है।

    Hero Image
    Saugat e Modi scheme: सौगात-ए-मोदी वाली योजना की उद्धव ठाकरे ने आलोचना की।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 'सौगात-ए-मोदी' (Saugat-E-Modi) की चर्चा हो रही है। देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर भाजपा तोहफा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का एलान किया है। ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। भाजपा के इस फैसले विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस फैसले से भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है। यह सौगत-ए-मोदी नहीं बल्कि सौगात-ए- सत्ता है। इस घटना ने भाजपा को एक्सपोज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये 'सत्ता जिहाद' है।

    बिहार चुनाव के लिए भाजपा ऐसा कर रही: उद्धव ठाकरे

    भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र चुनाव में बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था और अब सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं। यह कैसी किट है। ऐसा लगता है कि राजनीतिक स्वार्थ को साधने वाली ये किट है। शिवसेना यूबीटी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार चुनाव में फायदा उठाने के लिए ये फैसला लिया है। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, भाजपा मुझपर आरोप लगाती है कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया। अब वही बताए कि क्या कर रही है।

    निजामुद्दीन से होगी योजना की शुरुआत

    मंगलवार से दिल्ली के निजामुद्दीन से इस अभियान की शुरुआत होगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देशभर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।

    सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या होगा?

    इस किट में में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।

    यह भी पढ़ेंक्या है सौगात-ए-मोदी योजना, ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को भाजपा देगी तोहफा; किट में क्या-क्या मिलेगा?