विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है सौगात-ए-मोदी योजना, ईद पर 32 लाख मुस्लिमों को भाजपा देगी तोहफा; किट में क्या-क्या मिलेगा?

Published: Tue, 25 Mar 2025 01:45 PM (IST)Updated: Tue, 25 Mar 2025 01:56 PM (IST)

रमजान के मौके पर भाजपा ने बड़ी पहल की है। पार्टी ने देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों से जोड़ने ...और पढ़ें

आज से भाजपा शुरू करेगी सौगात-ए-मोदी अभियान। ( फाइल फोटो )
आज से भाजपा शुरू करेगी सौगात-ए-मोदी अभियान। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. 32000 मस्जिदों के माध्यम से होगा किटों का वितरण।
  2. अलग-अलग होंगी महिलाओं और पुरुषों की किट।
  3. कपड़े, चीनी, खजूर, मेवे समेत कई सामान होंगे।

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर तोहफा देगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का एलान किया है। ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 पदाधिकारी 32000 मस्जिदों से जुड़ेंगे। यहां से ही 32 लाख जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन्हें यह सहायता दी जाएगी।

निजामुद्दीन से शुरू होगा अभियान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से अभियान की शुरुआत होगी। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गरीब मुस्लिम परिवार बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देशभर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।

सांप्रदायिक सद्भाव को दिया जाएगा बढ़ावा

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में गरीब, कमजोर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष में भी भाग लेगा और 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करेगा। मोर्चा का कहना है कि इससे सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या है?

पिछले रविवार को ही 'सौगात-ए-मोदी' अभियान का एलान किया गया था। किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।

जिला स्तर पर होंगे ईद मिलन समारोह

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि 'सौगात-ए-मोदी' योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और भाजपा व एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया अभियान है। यह अभियान रमजान और ईद पर केंद्रित है। इस वजह से अहम है।

यह भी पढ़ें: 'यह सुपारी लेने जैसा', कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर पहली बार बोले एकनाथ शिंदे

यह भी पढ़ें: 'भारत से हमें खतरा, चुनाव में दे सकता दखल'; कनाडा ने लगाया आरोप, विदेश मंत्रालय पहले ही दे चुका मुंहतोड़ जवाब