Bihar Politics: एसआईआर को लेकर और हमलावर होगी कांग्रेस, पार्टी ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाया है और सामाजिक न्याय के लिए नया मोर्चा बनाया है। पार्टी ने एससी एसटी ईबीसी ओबीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं जिन्हें सदाकत आश्रम में प्रशिक्षित किया गया। राजेश राम ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हैं जिससे वंचित वर्ग प्रभावित हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार में एसआईआर के नाम पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए सामाजिक न्याय का नया मोर्चा तैयार किया है।
पार्टी ने इसके लिए विधानसभावार एससी, एसटी, ईबीसी, ओबीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार को इन सभी नवनियुक्त ऑब्जर्वरों को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग अलग-अलग तरीके से बिहार में वोट की चोरी कर रहा है।
राज्य के मुजफ्फरपुर, जमुई और छपरा समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में देखा गया कि एक-एक घर में 300 लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं।
बड़ी संख्या में मतदाता सूची से हटाए गए नाम
इसी के साथ बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए भी गए हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित एससी, एसटी, ईबीसी और ओबीसी मतदाता हुए हैं। इनसे ऐसे-ऐसे कागजात मांगे जा रहे हैं जो सामान्य लोगों के पास होते ही नहीं हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने ऑब्जर्वरों को कहा कि ये आपकी जिम्मेदारी है कि सामाजिक न्याय की अवधारना सुरक्षित रहे और इन वंचित वर्गों का मताधिकार कोई छीन न सके। इसके लिए हर संभव संघर्ष को तैयार रहना होगा।
बैठक में कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील पासी, जितेन्द्र बघेल, चित्रा बाथम, प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनुराग चंदन, रविन्द्र पासवान, शशि भूषण पंडित, राजीव मेहता और शशि रंजन सहित सभी ऑब्जर्वर मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-
Chirag Paswan: चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJPR से 128 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।