विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: चुनाव से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJPR से 128 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Published: Sun, 10 Aug 2025 06:36 PM (IST)

Bihar Politics सारण में लोजपा (रा.) को बड़ा झटका लगा है जहां पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत 128 पदाधिकारियों ...और पढ़ें

चुनाव से पहले बढ़ी चिराग की टेंशन। (जागरण)
चुनाव से पहले बढ़ी चिराग की टेंशन। (जागरण)

HighLights

  1. सारण में लोजपा (रा.) में सामूहिक इस्तीफा |
  2. 128 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी |
  3. पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह भी शामिल |

जागरण संवाददाता, छपरा। Bihar Politics: सारण में लोजपा (रा.) के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह समेत 128 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दिया है।

यह घोषणा रविवार को योगिनिया कोठी दुर्गा मंदिर के निकट आयोजित बैठक में की गई। जानकारी के अनुसार, सारण कमेटी के 28 पदाधिकारियों, जिले के 20 में से 16 प्रखंड अध्यक्षों, पूरी महानगर इकाई और संसदीय बोर्ड के तीन सदस्यों ने लोजपा (रा.) को छोड़ दिया।

महिला मोर्चा के 19 में से 11 पदाधिकारियों, जिनमें जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं, ने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया। छपरा महानगर के 20 वार्ड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है।

इस्तीफा देने वाले प्रखंड अध्यक्षों में सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, परसा, अमनौर, मकेर, तरैया, बनियापुर, मढ़ौरा, एकमा, पानापुर, छपरा सदर, रिविलगंज, इसुआपुर के अध्यक्ष शामिल हैं।

राजनीतिक दलों में इस तरह का बदलाव सामान्य है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है।

पहले भी एक साथ पड़ा था इस्तीफा

इससे पहले भी खगड़िया में 38 नेताओं के इस्तीफे देने की बात सामने आई थी। जिस पर लोजपा (रा) के जिला कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. पवन जायसवाल, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा था कि पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव और कुछेक अन्य व्यक्तियों के द्वारा भ्रामक खबर फैलाई गई थी। उन 38 में 28 हमारे साथ हैं और अपनी निष्ठा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: 'जिसके पास खुद दो वोटर आईडी कार्ड वो क्या...', चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला