Bihar Politics: चाचा पारस ने बढ़ाई भतीजे चिराग की टेंशन, 3 दर्जन नेताओं ने चुनाव से पहले कर दिया 'खेला'
पटना में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कई पदाधिकारियों ने रालोजपा का दामन थामा। पशुपति कुमार पारस ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। खगड़िया के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव और रतन पासवान भी शामिल हुए। पारस ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई और चिराग पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, पटना। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से इस्तीफा देकर तीन दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का दामन थामा।
मंगलवार को रालोजपा राज्य कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सांसद तथा राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल, प्रधान महासचिव केशव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज और छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को छोड़ कर जिन नेताओं ने पारस के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए रालोजपा में शामिल होने की घोषणा की, उनमें लोजपा-रामविलास से इस्तीफा देने वाले खगड़िया के जिलाध्यक्ष रहे शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव के पद को छोड़ कर आए रतन पासवान, शंभू यादव, आकाश पासवान, विनोद पासवान, नवल कुमार कुशवाहा, अरुण यादव, संजीव झा, विनोद झा, गौतम पटेल, विकास यादव, मनोज पासवान, श्रवण रजक एवं मनोज पोद्दार समेत अन्य नेता शामिल हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले चिराग की पार्टी के खगडि़या जिला के अध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था। मंगलवार को खगड़िया के सभी प्रखंडों एवं रामविलास पासवान के पैतृक गांव शहरबन्नी के प्रमुख नेताओं ने रालोजपा की सदस्ता ग्रहण की।
इस मौके पर रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिस राज ने शिवराज यादव को पार्टी का खगड़िया जिलाध्यक्ष एवं रतन पासवान को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।
विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे : पारस
रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। आज जितने भी नेता एवं कार्यकर्ता हमारे पार्टी में शामिल हुए है इससे विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने चिराग पासवान पर आरोप लगाया कि लोजपा रामविलास में कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है। इसलिए ये सभी नेता हमारे पार्टी शामिल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अब चैन की सांस लेंगे चिराग पासवान, 38 नेताओं के सामूहिक इस्तीफे पर सामने आई सच्चाई
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'चिराग की बातों को दूसरे अर्थ में नहीं लेना चाहिए', JDU नेता विजय चौधरी का बयान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।