Tejashwi Yadav के 'खेला' को मात देने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टरप्लान, विश्वास मत के लिए जारी किया व्हिप
बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान दोनों सदन में विपक्ष के प्रश्नों का तर्कपूर्ण उत्तर देने के लिए भाजपा ने खास रणनीति तय की है। पार्टी विधानमंडल दल के उप नेता एवं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के एक पोलो रोड आवास पर रविवार देर शाम हुई बैठक भाजपा के विधायक एवं विधान पार्षद सम्मिलित हुए।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए सरकार की ओर से बजट सत्र के दौरान विधानसभा एवं विधान परिषद में विपक्ष के प्रश्नों का तर्कपूर्ण तरीके से उत्तर देने की रणनीति भाजपा रविवार को तय की।
पार्टी विधानमंडल दल के उप नेता एवं उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के एक पोलो रोड आवास पर रविवार देर शाम हुई बैठक भाजपा के विधायक एवं विधान पार्षद सम्मिलित हुए।
भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों सदन के जनप्रतिनिधियों से विश्वासमत के दौरान एकजुटता का परिचय देने की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
पार्टी ने विश्वासमत को लेकर व्हिप जारी किया
उधर, विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जनक सिंह एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक डा. दिलीप जायसवाल ने विश्वासमत को लेकर व्हिप जारी दी है।
विधान मंडल दल की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने संबोधित किया। वहीं, बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी उपस्थित थे।
एक्जीविशन रोड स्थित होटल में रुकेंगे सभी विधायक
बैठक के बाद विधायकों को एक्जीविशन रोड स्थित दो होटल में रात्रि विश्राम के लिए तीन बस से भेज दिया गया। बता दें कि भाजपा के सभी विधायक अबतक बोधगया में रुके हुए थे। अब जबकि फ्लोर टेस्ट के लिए 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है, सभी विधायकों को पटना बुला लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।