Floor Test '...इसीलिए कैद करके रखा है', Tejashwi पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान; नीतीश कुमार पर भी कह दी बड़ी बात
Floor Test In Bihar फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति में उफान है। भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी तेजस्वी यादव पर अपने विधायकों को नजरबंद करने का आरोप लगा रहे हैं। RLJD प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इसीलिए उन्होंने अपने सभी विधायकों को कैद कर रखा है।

एएनआई, पटना। फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार की राजनीति में उफान है। सभी पार्टियों के विधायक राजधानी पटना में जुट चुके हैं। राज्य के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पार्टी के विधायकों के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं भाजपा के विधायक भी बोधगया से पटना पहुंच चुके हैं।
तेजस्वी यादव ने बिहार में खेला होने की बात कह चुके हैं। हालांकि कहीं उनके ही विधायकों के साथ खेला ना हो जाए, इसके लिए राजद समेत महागठबंधन के सभी विधायकों को अपने सरकारी आवास पर बुला लिया है। फ्लोर टेस्ट तक सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहेंगे।
...इसीलिए उन्होंने अपने विधायकों को कैद कर रखा
इन सबके भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी तेजस्वी यादव पर अपने विधायकों को नजरबंद करने का आरोप लगा रहे हैं।
RLJD प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इसीलिए उन्होंने अपने सभी विधायकों को कैद कर रखा है। उन्होंने कहा, हम JDU के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे...।"
डरने की कोई बात नहीं....
वहीं, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एनडीए में सबकुछ ठीक होने की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "डरने की कोई बात नहीं है। बड़ा सवाल यह है कि (आरजेडी) विधायकों को पूर्व डिप्टी सीएम (तेजस्वी यादव) के घर के अंदर बंद क्यों किया गया है?" उन्होंने दावा किया कि फ्लोर टेस्ट में हमारी ही जीत होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।