Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather: 12 वर्षों में पहली बार 5 डिग्री चढ़ा दिसंबर का न्यूनतम तापमान, जनवरी में बारिश के आसार, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 07:52 AM (IST)

    Bihar Weather Today बिहार में दिसंबर में मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। लोगों को दिन में ठंड का बिल्कुल भी एहसास नहीं हो रहा है। बिहार में पिछले 12 वर्ष ...और पढ़ें

    बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण फाइल)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार में पिछले 12 वर्षों में दिसंबर के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृदि्ध दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 2011 में दर्ज अधिकतम तापमान के बराबर रहा।

    हालांकि, न्यूनतम तापमान चढ़ा है। वर्ष 2011 में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था, इस वर्ष 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 12 वर्षों में राजधानी के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की स्थिति पर दैनिक जागरण की रिपोर्ट :-

    वर्ष    अधिकतम  न्यूनतम

    2023   25.5       13.3

    2022   23.0       13.0

    2021   24.0        11.0

    2020   24.4         8.4

    2019  15.4         4.8

    2018  22.4         6.3

    2017  22.8         8.9

    2016  22.5        11.5

    2015  23.0          8.5

    2014  15.4          5.6

    2013  21.4         10.5

    2012  12.4           8.5

    2011  25.5           8.4

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में )

    मौसम खराब होने से दिल्ली और बेंगलुरु की उड़ानें रद

    पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दिल्ली और बेंगलुरु की दो जोड़ी उड़ानें गुरुवार को रद्द रहीं। इसके पीछे का कारण दिल्ली और बेंगलुरु में मौसम खराब होना बताया जा रहा है।

    सुबह 11:20 बजे आने वाली इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट और शाम साढ़े सात बजे वाली बेंगलुरु-पटना फ्लाइट को रद कर दिया गया।

    बेंगलुरु के यात्रियों को दोपहर बाद फ्लाइट रद होने की सूचना मिली। इसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ा। वहीं, सुबह 10:55 बजे वाली स्पाइसजेट पटना-दिल्ली फ्लाइट भी रद रही। इसके अलावा आठ विमान 20 मिनट से तीन घंटे की देरी से पटना पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'अरे भाई कितनी बार सफाई दें, नहीं मानना है मत मानो', ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर भड़के तेजस्वी यादव

    JDU Meeting: क्या ललन सिंह आज देंगे इस्तीफा? CM नीतीश कुमार ने मुस्कुराकर सधे अंदाज में दिया जवाब