Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Today: बिहार में मानसून पर लगा 'ब्रेक', उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; कब होगी बारिश?

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 07:32 AM (IST)

    बिहार में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग चुका है। राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों को भारी वर्षा का इंतजार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कई हिस्सों में छिटपुट बादल तो छाए रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना ना के बराबर है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

    Hero Image
    बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today 17th July राजधानी समेत प्रदेश में मानसून की रफ्तार कमजोर बने होने के कारण वर्षा में कमी आई है। वहीं, तीखी धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राजधानी समेत अधिसंख्य भागों में छिटपुट बादल छाए रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण बिहार में सतही हवा की गति 10-20 किमी प्रतिघंटा एवं झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटे रहने की संभावना है। ऐसे में नदी में नाविकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    तापमान में होगी वृद्धि

    अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी के अनुसार, प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान कहीं भारी और अतिभारी वर्षा के आसार नहीं हैं। इस दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

    वर्षा में कमी होने के कारण दोपहर और रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मधेपुरा के गलगलिया में 38.4 मिमी दर्ज की गई।

    मंगलवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी बने होने से उमस का प्रभाव बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.0 सीतामढी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    प्रमुख स्थानों पर वर्षा की स्थिति

    सहरसा के सौर बाजार में 33.4 मिमी, बांका में 31.0 मिमी, पूर्णिया के डेंगराघाट में 30.2 मिमी, सहरसा के नौहट्टा में 30.0 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 22.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 22.4 मिमी, अररिया के फारबिसगंज में 16.0 मिमी, रोहतास के काराकट में 8.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में 6.0 मिमी, मुंगेर में 5.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें- बिहार में एक और पुल पर मंडराया खतरा! कनकई के कटाव से सड़क कटी, नदी में कई घर विलीन

    ये भी पढ़ें- Siwan News: सरयू नदी के जलस्तर में आई गिरावट, खेतों में से कम होने लगा पानी; किसानों ने ली राहत की सांस