Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: ठंड और कोहरे का डबल अटैक, अब बारिश के भी आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

    बिहार में पछुआ हवाओं के कारण लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। गुरुवार को 5.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ समस्तीपुर (पूसा) प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं राजधानी पटना के भी तापमान में 4.3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 12 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। इसके साथ ही कोहरे को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    By Jagran News Edited By: Divya Agnihotri Updated: Fri, 10 Jan 2025 07:35 AM (IST)
    Hero Image
    ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: प्रदेश में ठंड का सितम लगातार जारी है। दो दिनों के बाद गुरुवार को धूप निकली, लेकिन कुछ ही घंटे के बाद कोहरे में समा गई। उत्तर भारत से आ रही पछुआ हवा के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में सामान्य अंतर होने से कनकनी बढ़ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत 28 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री गिरावट के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 6.4 डिग्री गिरावट के साथ समस्तीपुर (पूसा) का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

    यलो अलर्ट जारी

    शुक्रवार को उत्तरी व दक्षिण पूर्व भागों के अधिसंख्य भागों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पटना व आसपास में बादलों की आवाजाही बने रहने के आसार हैं।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 12 जनवरी को बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना में दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा से कनकनी का प्रभाव बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • पटना- पटना में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज अधिकतम तापमान 20.9 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • गया- गया में आज अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    ट्रेनों पर कोहरे का कहर जारी

    भीषण कोहरे के कारण मगध एक्सप्रेस चार घंटा एवं ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटा लेट रही। विक्रमशिला एवं लोकमान्य तिलक दो घंटा विलंबित रही। राजधानी एवं संपूर्ण क्रांति का परिचालन समय पर रहा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

    सबसे ज्यादा प्रभाव लंबी दूरी की ट्रेनों पर देखा जा रहा है। गुरुवार को मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल ज्यादा विलंबित रहा। लोकमान्य तिलक एवं श्रमजीवी एक घंटा विलंबित रही। ठंड का प्रभाव न केवल ट्रेनों पर देखा जा रहा है। ट्रेनों में यात्री ठिठुरते हुए गुजर रहे हैं। ट्रेनों के अलावा स्टेशनों पर भी यात्रियों की हालत बेहद खराब है।

    ये भी पढ़ें

    Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी हुई जीरो; ट्रेनों और उड़ानों पर भी पड़ा असर

    Air Pollution: हल्के में न लें वायु प्रदूषण, धूलकण से सांस की नली में हो रही सूजन; इन गंभीर बीमारियों का भी खतरा