Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Alert: सात जिलों में भारी तो 26 जिलों में सामान्‍य वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने किया सावधान

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 12 Sep 2022 01:50 PM (IST)

    Bihar Weather News मौसम में आए बदलाव से गर्मी का प्रकोप कम हुआ है। आसार हैं कि अभी एक-दो दिन ऐसी ही स्थिति रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    Hero Image
    पटना में रविवार दोपहर हुई वर्षा। जागरण

    पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather Alert : राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को हुई वर्षा के कारण मौसम सुहाना बना रहा। वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के सात जिलों के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, भागलपुर एवं बांका जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • 33.3डिग्री दर्ज किया गया राजधानी का तापमान
    • 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिमी चंपारण प्रदेश का गर्म शहर
    • 70.2 मिमी कटिहार में दर्ज की गई वर्षा  

    सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 26 जिलों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया एवं उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर वज्रपात, मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान हैै। रविवार को कटिहार में 70.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिमी चंपारण प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो मानसून ट्रफ नलिया, अहमदाबाद, ब्रह्मपुरी, दक्षिणी ओडिशा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: भाजपा कितनी सीट जीतेगी, कांफिडेंस से लबालब जदयू नेता ने समझाया गणित...मोदी-शाह पर भी बोले 

    इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा

    कटिहार में 70.2 मिमी, अमरपुर में 62.2, बांका में 27.8, कदवा में 24.6, संग्रामपुर में 22.4, एकंगरसराय में 22.2, गरौल में 20.2, समस्तीपुर में 20, घौरिया में 18.6, शेखपुरा में 17.2, बौसी में 15.8, बरबिगहा में 14.2, मसरख में 14.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पटना 33.3

    गया 32.9

    औरंगाबाद 32.4

    भागलपुर 33.8

    रोहतास 33.8

    मुजफ्फरपुर 31.8

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार के एक और मंत्री को लेकर विवाद, क्या दूसरे कार्तिकेय कुमार साबित होंगे तेजस्वी यादव के ये करीबी