Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: तेजस्वी यादव ने खोला वादों का पिटारा, दिव्यांगों के लिए किए ये बड़े एलान

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 02:27 PM (IST)

    बिहार में राजद और महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांगों के लिए अलग मंत्रालय और आयोग का गठन किया जाएगा। यह वादा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए बजट में अलग से प्रावधान होगा और उनकी पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

    Hero Image
    तेजस्वी ने दिव्यांगों के लिए मंत्रालय और आयोग के गठन का किया एलान

    जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दिव्यांगों के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने वादा किया कि उम्र के भले कच्चे हैं, लेकिन जुबान के पक्के हैं। जो कहा है, उसे पूरा भी करेंगे।

    श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में बिहार प्रदेश राजद दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि राजद और महागठबंधन की सरकार बनी तो, दिव्यांगों के लिए मंत्रालय और आयोग का गठन करेंगे।

    बिहार और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    • इस क्रम में उन्होंने बिहार एवं केंद्र सरकार पर भी खूब निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने चार लाइन में वर्तमान सरकार के 20 वर्षों के कार्य गिनाएं।
    • तेजस्वी यादव ने कहा 'सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा-मारा है।'

    प्रदेश सरकार पर लगाया दिव्यांगों की उपेक्षा करने का आरोप

    प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा कवि की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष ने दिव्यांगों से एकजुट होने और एक-एक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों से बिहार में और 11 वर्षों से केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन इन लोगों ने न तो दिव्यांगों से संवाद किया न ही उनकी मांगे पूरी की हैं।

    तेजस्वी ने कहा कि दिव्यांगों की आबादी के मामले में बिहार देश का तीसरा राज्य है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सोच के अनुरूप हमारी सरकार बनी तो दिव्यांगों के लिए बजट में अलग प्रविधान होगा।

    बढ़ाई जाएगी दिव्यांग पेंशन

    • दिव्यांग पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़ाकर 1,500 रुपये की जाएगी। महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत 2,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
    • गैस सिलेंडर 500 में और 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाकर 1,500 की जाएगी। हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बेड रिजर्व रखे जाएंगे।
    • इनके लिए विशेष आवासीय कोचिंग, तकनीकी कौशल, विशेष बीमा, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। आने वाले समय में दिव्यांग के हक वाली सरकार होगी।

    इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.मोहित कुमार यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय।

    दिव्यांग प्रकोष्ठ के संजीव कुमार, सुमंत नारायण प्रसाद, धर्मवीर शर्मा, रामपुकार पासवान, गोपाल नंदन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार अंजु कुमारी आदि मौजूद थे। संचालन हरदेव प्रसाद यादव और अमृतेश कुमार मिश्रा ने बारी-बारी से किया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Jobs 2025: बिहार में युवाओं की बल्ले-बल्ले, विधानसभा चुनाव से पहले मिलेगा 38 लाख लोगों को रोजगार

    बिहार में होली से पहले कई थानाध्यक्षों का ट्रांसफर, 24 घंटे में संभालेंगे जिम्मेदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट