Bihar Politics: बिहार में खाने पर मचा सियासी घमासान, राजद के आरोपों पर बरसे डिप्टी सीएम; कहा- आप कितना भी भौकाल...
बिहार में खाने को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है साल 2022 में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राजद के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राजद से माफी मांगने को कहा है। राजद ने तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर आयोजित भोज में प्रति प्लेट 6,000 रुपये भुगतान करने का आरोप लगाया था। विजय सिन्हा ने प्रमाण जारी कर राजद और तेजस्वी यादव के दावे को हवा हवाई प्रमाणित किया।
जुलाई 2022 में हुआ भोज का आयोजन
उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के दौरे में भोजन पर हुए भुगतान का प्रमाण सार्वजनिक कर राजद को कठघरे में खड़ा किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तब 525 रुपये प्रति प्लेट भोजन का भुगतान किया गया था।
12 जुलाई 2022 को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। विधानसभा परिसर में 1791 व्यक्तियों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया था।
भोज में खर्च हुए 9 लाख 87 हजार 289 रुपये
- 1791 व्यक्तियों के भोज में जीएसटी समेत 9 लाख 87 हजार 289 रुपये खर्च हुए थे।
- बुद्धा कॉलोनी के एक कैटरर को 525 रुपये (अतिरिक्त जीएसटी) की दर से राशि का भुगतान किया गया था।
- बिहार विधानसभा सचिवालय ने 17 अगस्त 2022 को इसकी जानकारी महालेखाकार को दी है।
उपमुख्यमंत्री ने दिखाया पत्र
उपमुख्यमंत्री ने पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि अगर राजद के लोग सरकार का पत्र समझना जानते हैं तो यह पत्र देख लें। सिन्हा ने कहा कि 21 अक्टूबर 2021 को शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन हुआ था।
इस अवसर पर विधानसभा परिसर में 1500 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए 8 लाख 26 हजार 875 रुपये जीएसटी समेत खर्च किए गए थे। विधानसभा सचिवालय ने 23 नवंबर 2021 को इसकी जानकारी महालेखाकार को दी थी।
नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना
विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बेलगाम, गैर जिम्मेदार शहजादे की तरह आचरण करते हैं। उनके पास न तथ्य है न तर्क है। तेजस्वी यादव के साथ परेशानी यह कि उन्होंने आज तक गंभीरता से कोई काम नहीं किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी ने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की। क्रिकेट खेलने गए, वहां भी जीरो पर आउट हो गए। अब राजनीति में आए हैं। ऐसे में राजद का लालटेन भी बुझा कर ही जाएंगे।
मैं कह देना चाहता हूं सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले, आप कितना भी भौकाल बना लें, जनता के बीच आप नेता नहीं बन पाएंगे।
ये भी पढ़ें
Bihar Politics: 'नीतीश का स्वास्थ्य ठीक नहीं; निशांत को राजनीति में आना चाहिए', तेजस्वी का बड़ा बयान
Bihar: नीतीश सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, अब HRMS पोर्टल पर मिलेगा गाड़ी और घर का लोन

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।