विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: मंगनी लाल के पार्टी छोड़ते ही भड़के JDU नेता, कहा- 'लालू प्रसाद की गोद में...'

Published: Sun, 19 Jan 2025 09:29 AM (IST)

पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल का सीएम नीतीश कुमार से मोहभंग हो गया है। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल
तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल

HighLights

  1. जदयू का साथ छोड़ राजद में शामिल हुए मंगनी लाल मंडल
  2. JDU नेताओं ने कहा- उनके जाने से कोई असर नहीं पड़ेगा

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल (Mangani Lal Mandal) ने एक बार फिर जदयू का साथ छोड़कर राजद की सदस्यता ले ली है। पूर्व सांसद के RJD में शामिल हो जाने के बाद अति पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले जदयू नेता उन पर हमलावर हैं। जदयू नेताओं ने मंगनी लाल मंडल पर तंज कसते हुए कहा कि वे कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने वालों की गोद में जाकर बैठ गए हैं।

जदयू छोड़कर मंगनी लाल मंडल ने शुक्रवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की है, जिसके बाद से वे JDU नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जदयू नेताओ ने उन पर निशाना साधा। वहीं, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि बिहार के अतिपिछड़ों के इकलौते नेता नीतीश कुमार हैं।

मंगनी लाल मंडल के राजद में शामिल होने पर JDU नेताओं की प्रतिक्रिया

  • शीला मंडल ने कहा कि मंगनी लाल मंडल के जाने से जदयू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी सक्रियता शून्य थी। महज दावा करने से कर्पूरी ठाकुर का कोई दत्तक पुत्र नहीं हो जाता।
  • विधायक मीना कामत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगनी लाल मंडल को सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने हमेशा उनके साथ छल किया। नीतीश कुमार की पहल पर पंचायती राज व्यवस्था में 12 हजार से अधिक अति पिछड़ा वर्ग की महिला जनप्रतिनिधि चुनकर आई हैं।
  • महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने कहा कि मंगनी लाल मंडल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की गोद में जाकर बैठ गए हैं। लालू प्रसाद कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर कहते थे। मंगनी लाल मंडल जदयू में संभवत: पद की लालसा में आए थे, पर जब पद नहीं मिला तो उन्हें घुटन महसूस होने लगी।

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति आधारित गणना के बारे में आधारहीन बयान देकर पुन: अपनी अल्पबुद्धि का परिचय दिया है।

यही कारण है कि देश की जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में अब तक जाति आधारित गणना को लेकर कोई पहल क्यों नहीं की गई?

क्या वह देश और बिहार की जनता को सिर्फ भ्रमित करने के लिए जाति जनगणना के झूठे हिमायती बन रहे हैं? अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश को इमरजेंसी की आग में झोंकने का महापाप किया था।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत के संविधान पर दूर-दूर तक कोई खतरा नहीं है। असली खतरा कांग्रेस के राजनीतिक अस्तित्व पर मंडरा रहा है।

संविधान के नाम पर राहुल गांधी के राजनीतिक प्रपंच को यहां कभी सफलता नहीं मिलेगी। बिहार में कांग्रेस पार्टी का कोई राजनैतिक भविष्य नहीं है। ज्ञान की भूमि पर राहुल गांधी का झूठ और दुष्प्रचार नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: मंगनी लाल का नीतीश से मोहभंग, फिर ज्वाइन की RJD; प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी?

Bihar Politics: 'इकरार और इनकार का खेल रहे राहुल-तेजस्वी', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बयान से गरमाई सियास