Bihar News: केके पाठक ने भेजी एक और चिट्ठी, बिहार में अधिकारियों के स्किल डेवलपमेंट का ये है पूरा प्लान
KK Pathak बिहार सरकार ने अधिकारियों के कौशल विकास के लिए एक अनोखी पहल की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा पुलिस सेवा वन सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारियों को पर्वतारोहण स्पोर्ट्स क्लाइंंबिंग और ट्रैकिंग का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। यह प्रशिक्षण बाधा ट्रेनिंग के रूप में होगा और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार सरकार अपने अधिकारियों के कौशल विकास के लिए उन्हें अमूमन अनेक गतिविधियों में शामिल करती रही है। इसी कड़ी में सरकार ने अब भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा के साथ ही वन सेवा और इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारियों को पर्वतारोहण, स्पोर्ट्स क्लाइंंबिंग, ट्रैकिंग का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। अधिकारियों का यह प्रशिक्षण बाधा ट्रेनिंग के रूप में होगा।
केके पाठक ने लिखी चिट्ठी
अधिकारियों के लिए यह प्रशिक्षण बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) ने आयोजित किया है।
बिपार्ड के महानिदेशक केके पाठक ने सरकार की इस पहल के संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव के साथ साथ ही सचिव व प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को एक पत्र भेजा है।
जिसमें यह जानकारी दी गई है कि विभाग और जिलों में कार्यरत अधिकारियों के लिए सरकार ने टै्रकिंग एक्सपीडिशन का आयोजन किया है। इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजन से अधिकारियों का कौशल विकास होता है।
केके पाठक ने लिखा पत्र
बिपार्ड महानिदेशक केके पाठक ने अपने पत्र में कहा है कि भारतीय प्रशासनिक, पुलिस सेवा के साथ ही अन्य सेवाओं के जो पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं वे अपने आवेदन यथाशीघ्र मुहैया करा दें ताकि अलग-अलग बैच बनाकर उन्हें हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल कराया जा सके। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण के लिए विभागीय प्रमुख की अनुमति अनिवार्य होगी।
बता दें कि पर्वतारोहण एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण गतिविधि है, जिसमें लोग पहाड़ों पर चढ़ाई करते हैं। यह गतिविधि शारीरिक और मानसिक रूप से कठिन होती है, लेकिन यह एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है।
पर्वतारोहण के प्रकार
- पहाड़ी चढ़ाई: यह पर्वतारोहण का सबसे आम प्रकार है, जिसमें लोग पहाड़ों पर चढ़ाई करते हैं।
- आइस क्लाइम्बिंग: यह पर्वतारोहण का एक विशेष प्रकार है, जिसमें लोग बर्फ और बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ाई करते हैं।
- रॉक क्लाइम्बिंग: यह पर्वतारोहण का एक अन्य प्रकार है, जिसमें लोग चट्टानों और पहाड़ों पर चढ़ाई करते हैं।
पर्वतारोहण के लिए जरूरी उपकरण
- क्लाइम्बिंग शूज: पर्वतारोहण के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए जूते होते हैं।
- क्लाइम्बिंग हेलमेट: यह सिर की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है।
- क्लाइम्बिंग रोप: यह पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है।
- क्लाइम्बिंग हार्नेस: यह पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाता है।
पर्वतारोहण के लिए जरूरी कौशल
- शारीरिक स्थिति: पर्वतारोहण के लिए अच्छी शारीरिक स्थिति आवश्यक है।
- मानसिक स्थिति: पर्वतारोहण के लिए अच्छी मानसिक स्थिति आवश्यक है।
- क्लाइम्बिंग तकनीक: पर्वतारोहण के लिए विशेष तकनीकों का ज्ञान आवश्यक है।
- सुरक्षा उपाय: पर्वतारोहण के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन आवश्यक है।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।