Bihar Bhumi: गांव वालों को नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी, अब आसानी से हो जाएगा जमीन का दाखिल-खारिज
ग्राम पंचायतों में आरटीपीएस केंद्रों का विस्तार किया गया है अब 65 सेवाएं उपलब्ध हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सात सेवाओं के साथ भूमि प्रमाण पत्र दाखिल-खारिज जमाबंदी लगान जैसी सुविधाओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। परिवहन कृषि शिक्षा जैसे अन्य विभागों की सेवाओं के साथ राशन कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर सेवाओं का विस्तार कर 45 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं। अब कुल 65 सेवाएं ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सात लोक सेवाओं के अधिकार का लाभ लेने हेतु ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर आवेदन किया जा सकता है।
आसानी से मिलेंगे ये कागजात
अब भूमि धारण प्रमाण-पत्र (एलपीसी), दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लिए आवेदन, ऑनलाइन जमाबंदी देखने और प्रिंट लेने, ऑनलाइन लगान भुगतान, एलपीसी की स्थिति जानने, दाखिल-खारिज के आवेदन की स्थिति जानने एवं परिमार्जन-जमाबंदी में सुधार हेतु आवेदन देने के लिए प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर परिवहन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, योजना एवं विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित विभिन्न लोक सेवाओं के अधिकार का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।
इसके साथ ही राशन कार्ड बनवाने हेतु भी ग्राम पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्रों पर आवेदन किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Bihar Land Mutation: रजिस्ट्री के साथ हो जाएगा दाखिल-खारिज, 3 जिलों के 80 से अधिक गांवों में हुई शुरुआत
यह भी पढ़ें- Bihar Land Mutation: म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, नीतीश सरकार शुरू करेगी नई योजना

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।