Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अपने चंचल मन से परेशान बिहार के गुरुजी, दो प्रेमिकाओं में ऐसा उलझे कि समझ नहीं पा रहे जाएं कहां

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jan 2022 07:18 AM (IST)

    बेगूसराय के मंझौल में शिक्षक के पद पर कार्यरत अधेड़ टीचर की पत्नी ने दूसरी लड़की से अफेयर होने का आरोप लगा थाने में शिकायत की है। इसके साथ ही उनके वेतन पर भी दावेदारी के लिए डीइओ से गुहार लगा दी है।

    Hero Image
    बिहार के एक गुरुजी दो प्रेमिकाओं के फेर में पड़ गए हैं। सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, बेगूसराय: बिहार के एक गुरुजी की कहानी सुर्खियों में है। बेगूसराय के मंझौल में शिक्षक के पद पर कार्यरत अधेड़ पत्नी ने दूसरी लड़की से अफेयर होने का आरोप लगा थाने में शिकायत की है। इसके साथ ही टीचर के वेतन पर भी दावेदारी के लिए डीइओ से गुहार लगा दी है। बावजूद इसके गुरुजी हैं कि सामने ही नहीं आ रहे। समझ नहीं पा रहे कि अपने चंचल मन में किसे रखें और किसे निकालें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: स्कूल के बाद कालेज-कोचिंग के लिए भी बिहार सरकार ने दिया नया आदेश, मुजफ्फपुर में होगी यह व्यवस्था

    दरअसल, शिक्षक के बड़े भाई बंगाल में काम करते थे। छोटा भी उनके पास काम करने गया। वहां एक लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने 15 दिसंबर 1999 को कोर्ट मैरेज कर ली। लंबे समय तक दोनों साथ रहे। दोनों को दो पुत्र और एक पुत्री हुई। मगर गुरुजी का चंचल मन फिर किसी और पर आ गया। पत्नी से दूरी बनाकर दूसरी के करीब होते चले गए। मामला इतना बिगड़ा की पत्नी ने महिला थाना, महिला हेल्पलाइन में शिकायत करने के साथ ही गुरुजी के वेतन पर दावेदारी करते हुए डीईओ से गुहार लगाई है।

    यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बलिया-सियालदह समेत छह ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, ये रही पूरी लिस्ट

    यह पूरा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाला निवासी और उनकी पत्नी से जुड़ा है। पत्नी ने डीइओ को आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए उनसे पति के वेतन से जीवनयापन भत्ता देने की गुहार लगाई है। बताया कि बच्चे बड़े हो गए हैं। पति ने घर छोड़ दिया है, वह किसी दूसरी महिला के पास रह रहे हैं। तीन महीने से घर नहीं आए हैं और न ही उनको खाना-खर्चा दिया है। वे बंगाल की रहने वाली है। मायके काफी दूर है, वहां से कोई मदद भी नहीं प्राप्त कर पा रही है। इसके कारण उनके समक्ष भारी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति मंझौल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, कई बार फोन करने के बाद भी शिक्षक ने न तो फोन रिसीव किया और न घंटों इंतजार के बाद फोन काल का उत्तर दिया।