विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Election Result 2024: राजद ने कर दिया कमाल, अकेले ही JDU-BJP के उड़ा दिए होश! गवाही दे रहे आंकड़े

Published: Wed, 05 Jun 2024 08:05 PM (IST)

बिहार में एनडीए को पिछली बार की तुलना में काफी सीटों का नुकसान हुआ है। एनडीए का मत प्रतिशत भी ...और पढ़ें

राजद ने कर दिया कमाल, अकेले ही JDU-BJP के उड़ा दिए होश! गवाही दे रहे आंकड़े
राजद ने कर दिया कमाल, अकेले ही JDU-BJP के उड़ा दिए होश! गवाही दे रहे आंकड़े

HighLights

  1. राजग को आइएनडीआइए से मिले 11.46 प्रतिशत अधिक मत
  2. बिहार में राजग को 47.51 तो आइएनडीआइए को 36.05 प्रतिशत मिले कुल मत
  3. राजग में भाजपा को 20.52, जदयू को 18.52 एवं लोजपा (आर) को 6.47 प्रतिशत मिला मत

राज्य ब्यूरो, पटना। 18वीं लोकसभा के रण में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को पिछली बार यानी 2019 की तुलना में सीटों के नुकसान के साथ ही इस बार मत प्रतिशत भी घट गया। इसके बावजूद लोजपा के दोनों गुटों के साथ ही 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी एवं रालोमो को जोड़ने का राजग को लाभ मिला।

मतों के बिखराव को कहीं न कहीं राजग साधने में सफल रहा। यह बाद दीगर है कि रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए। कुशवाहा हारे ही नहीं, बल्कि तीसरे नंबर पर चले गए। वहीं, 2019 में राजग को जहां 54.32 प्रतिशत मत मिला था। इस बार घटकर 47.51 प्रतिशत पर आ गया।

ऐसे में राजग को 2019 की तुलना में 6.81 प्रतिशत मत का नुकसान हुआ है। फिर भी आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की तुलना में राजग को अबकी बार 11.46 प्रतिशत अधिक मत मिले है। वहीं, आइएनडीआइए को अबकी बार 36.05 प्रतिशत मिल मत मिला है।

2019 की तुलना में यह 4.81 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछली बार महागठबंधन 31.24 प्रतिशत कुल मत मिला था।

दलवार मत प्रतिशत

राजग में दलवार देखा जाए तो भाजपा को 20.52, जदयू को 18.52 एवं लोजपा (आर) को 6.47 प्रतिशत मत मिला है। वहीं, आइएनडीआइए में राजद- 22.14 प्रतिशत, कांग्रेस- 9.20 प्रतिशत, सीपीआइएमएल- 2.99 प्रतिशत, सीपीआइ 1.30 प्रतिशत, सीपीएम 0.87 प्रतिशत मत हासिल करने में सफल रहा है।

आइएनडीआइए में वाम दलों के उम्दा प्रदर्शन के कारण सीटों की संख्या भी बढ़ी। ऐसे में आइएनडीआइए के लिए हम और रालोसपा की तुलना में इस बार वामदल ज्यादा लाभकारी प्रमाणित हुए।

वोट शेयर में सबसे खास बात ये रही कि लालू यादव की पार्टी भले ही चुनाव में कुछ खास नहीं कर सकी, लेकिन वोट शेयर के मामले में राजद सबसे अव्वल रही। 

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: उधर Modi की सरकार बनाने की तैयारी, इधर JDU ने नीतीश कुमार को लेकर कर दिया बड़ा दावा

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो...', JDU के मंत्री का दावा; पटना से दिल्ली पहुंचा मैसेज