विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो...', JDU के मंत्री का दावा; पटना से दिल्ली पहुंचा मैसेज

Published: Wed, 05 Jun 2024 06:00 PM (IST)

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ...और पढ़ें

'अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो...', JDU के मंत्री का दावा; पटना से दिल्ली पहुंचा मैसेज
'अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो...', JDU के मंत्री का दावा; पटना से दिल्ली पहुंचा मैसेज

डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद दिल्ली में सियासत तेज है। नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के गठन से पहल प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी इस समय दिल्ली में मौजूद हैं। एनडीए आज देर शाम सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकता है।

इस बीच नीतीश कुमार के मंत्री जमा खान (Bihar Minister Jama Khan) ने एक बयान देकर सियासी पारा हाई कर दिया है।

'नई सरकार नीतीश कुमार के लीडरशिप में...'

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में बननी चाहिए। जमा खान ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे तो एनडीए के साथ और दल भी जुड़ जाएंगे।

'हमारे जैसे बहुत सारे साथ यही चाहते हैं...'

मंत्री जमा खान ने कहा कि नीतीश कुमार की खास बात है यह है कि वह सबको साथ लेकर चलते हैं। वह जात-पात नहीं करते। वो सभी धर्मों को लेकर साथ चलते हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के लायक हैं। उन्होंने कहा, "हमारे जैसे बहुत सारे साथी यही चाहते हैं कि वो (नीतीश कुमार) हमारे नेता हैं और प्रधानमंत्री बनने के लायक हैं"।

बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने यह भी कहा कि हमने जमीनी स्तर पर हालात देखें हैं। कार्यकर्ता भी यही चाहते हैं। एनडीए के प्रचार में भी सभी की चाहत थी कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार के पुराने दोस्त ने बता दिया- अब कौन होगा देश का प्रधानमंत्री?

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'प्रधानमंत्री पद के लिए...', नीतीश का नाम लेकर Chirag Paswan का बड़ा बयान; सियासी पारा हाई!