विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: उधर Modi की सरकार बनाने की तैयारी, इधर JDU ने नीतीश कुमार को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Published: Wed, 05 Jun 2024 07:18 PM (IST)

दिल्ली में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे टर्म के लिए तैयार हैं। वह आज ही सरकार बनाने का दावा पेश ...और पढ़ें

उधर Modi की सरकार बनाने की तैयारी, इधर JDU ने नीतीश कुमार को लेकर कर दिया बड़ा दावा
उधर Modi की सरकार बनाने की तैयारी, इधर JDU ने नीतीश कुमार को लेकर कर दिया बड़ा दावा

HighLights

  1. लोकसभा की जीत ने बिहार में 2025 का रास्ता साफ किया : विजय चौधरी
  2. मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एनडीए की जीत के लिए जनता को किया धन्यवाद
  3. विजय चौधरी बोले- आगे भी नीतीश कुमार ही बिहार का नेतृत्व करते रहेंगे, यह जनता की चाह

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए जदयू ने जनता को धन्यवाद दिया है। जल संसाधन व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटूट भरोसा जताते हुए एनडीए के पक्ष में खुलकर समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसके लिए हम जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं, धन्यवाद देते हैं। इस जीत ने बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार को नेतृत्व प्रदान करेंगे, यह राज्य की जनता भी चाहती है।

'2005 से ही जनता ने नीतीश कुमार के...'

उन्होंने बुधवार को जदयू मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। विजय चौधरी ने कहा कि 2005 से ही जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति भरोसा जताया है। करीब बीस साल से नीतीश कुमार राज्य के विकास के लिए रात-दिन मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट होता है कि जदयू का एनडीए के साथ जाने का फैसला यहां की जनता को पसंद आया। चुनाव नतीजे का बहुत बड़ा संदेश यह भी है कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों की छाप आज भी जनता के मन में बरकरार है।

'सरकारी विरोधी फैक्टर नहीं दिखा'

विजय चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में हमारी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद अब विरोधियों की आंखें खुल गई है। पूरे चुनाव में बिहार में कहीं सरकार विरोधी फैक्टर नहीं दिखा।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी लोकसभा क्षेत्रों में हमें जाने का मौका मिला, लेकिन कहीं भी किसी ने नीतीश कुमार के काम और उनकी ईमानदारी पर कोई सवाल खड़े नहीं किये। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व कोषाध्यक्ष ललन सरार्फ समेत अन्य नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो...', JDU के मंत्री का दावा; पटना से दिल्ली पहुंचा मैसेज

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार के पुराने दोस्त ने बता दिया- अब कौन होगा देश का प्रधानमंत्री?