यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: पशुपति पारस को अब कांग्रेस ने दिया ये ऑफर, मगर रख दी एक बड़ी शर्त! क्या फिर होगा 'खेला'
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इशारों ही इशारों में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस को कांग्रेस ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। Pashupati Paras Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा हाई है। आए दिन नेताओं के इधर से उधर जाने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों जनता दल यूनाइटेड के कई नेताओं ने राजद ज्वाइन की है। वहीं, जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव ने तो कांग्रेस की ज्वाइन कर ली और पार्टी का विलय कर दिया। अब पशुपति पारस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
दरअसल, पशुपति पारस को एनडीए ने लोकसभा चुनाव के लिए एक भी सीट नहीं दी। एनडीए ने पारस की जगह चिराग पासवान पर भरोसा किया और पांच सीटें दी। जिसके बाद पारस ने अपनी राह एनडीए से अगल कर ली। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया। इस सबके बीच अब कांग्रेस ने पशुपति पारस को खुला ऑफर दे दिया है। मगर एक शर्त भी रख दी है।
पप्पू यादव के सवाल पर असहज दिखे अखिलेश!
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और इस दौरान मीडिया ने उनसे पप्पू यादव को लेकर सवाल पूछे। जिसपर अखिलेश थोड़े असहज नजर आए।
'जो भी आना चाहता है हम उसका स्वागत करेंगे'
मीडिया ने जब पूछा कि क्या आप पप्पू यादव का स्वागत करेंगे, तो उन्होंने कहा कि जब आलाकमान ने फैसला कर लिया है तो इसमें क्या दिक्कत है। जो भी नेता कांग्रेस में आना चाहता है हम उसका स्वागत करेंगे।
पारस को मिल गई हरी झंडी!
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान बातों ही बातों में पशुपति पारस का भी जिक्र कर दिया। अखिलेश सिंह ने कहा कि पप्पू यादव आना चाहते थे और आए अगर पशुपति पारस भी आना चाहते हैं तो आ सकते हैं। जो भी कांग्रेस में आएगा हम उसका स्वागत करेंगे। अखिलेश के इस बयान से साफ है कि वह पशुपति पारस की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करना चाहते, लेकिन अगर पारस कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो वो उसके लिए तैयार हैं।
