विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal Arrest: 'मैं ये मानने को तैयार हूं...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Published: Fri, 22 Mar 2024 03:24 PM (IST)

प्रशांत किशोर ने कहा कि दिक्कत इस बात से होती है कि जिस आदमी की जांच चल रही है वही ...और पढ़ें

'मैं ये मानने को तैयार हूं...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'मैं ये मानने को तैयार हूं...', केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। शराब घोटाला मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी भूचाल आ गया है। विपक्षी नेता इसे मोदी सरकार की साजिश बता रहे हैं। वहीं, अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस पर बयान दिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा है कि आज समाज में एक छवि बनती जा रही है कि जो भी नेता या व्यक्ति बीजेपी के साथ नहीं है, उसपर ईडी-सीबीआई का छापा पड़ेगा। मैं भी यह कहता हूं कि जिसनी गलती की है कि उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए और इससे जनता को कोई दिक्कत भी नहीं है।

'मैं ये भी मानने को तैयार हूं...'

प्रशांत किशोर ने कहा कि दिक्कत इस बात से होती है कि जिस आदमी की जांच चल रही है, वही आदमी पलटकर भाजपा में चला जाए तो जांच रुक जाएगी। पीके ने कहा, "मैं ये भी मानने को तैयार हूं कि सभी ईमानदार भाजपा में ही हैं, और सारे चोर विपक्ष में हैं, लेकिन फिर विपक्ष के नेता बीजेपी में जाकर साधू कैसे बन जाते हैं?"

'अगर वो कल भाजपा ज्वाइन कर ले...'

प्रशांत किशोर ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत तो ये है कि विपक्ष के जिस नेता पर आप संज्ञान लेकर जांच कर रहे हैं, वो कल भाजपा ज्वाइन कर ले तो साधू हो जाएगा। लोगों को दिक्कत भी इसी बात से है, इसलिए लोग कहते हैं कि भाजपा वॉशिंग मशीन है।

जन सुराज के सूत्रधार ने कहा कि अब ऐसा लग रहा है कि आप जांच एजेंसियों का उपयोग जांच के लिए नहीं बल्कि डराने के लिए कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'लालू ने पहले बेटी से किडनी ली, फिर...', सम्राट चौधरी का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश-सम्राट के दल मिले, अब दिल मिलने का इंतजार... सियासी 'खेल' में कौन मारेगा बाजी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।