विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'लालू ने पहले बेटी से किडनी ली, फिर...', सम्राट चौधरी का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला

Published: Fri, 22 Mar 2024 03:05 PM (IST)

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर बड़ा सियासी हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा ...और पढ़ें

'लालू ने पहले बेटी से किडनी ली, फिर...', सम्राट चौधरी का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला
'लालू ने पहले बेटी से किडनी ली, फिर...', सम्राट चौधरी का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सीट शेयरिंग हो जाएगी। हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल जरूर बांट दिए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बात से कांग्रेस नाराज है। वहीं, अब बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए लालू यादव पर निशाना साधा है।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि लालू यादव टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं।

'लालू ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा...'

सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू प्रसाद जी ऐसे नेता हैं, जो टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। लालू जी अब अपनी बेटी तक को नहीं छोड़े, पहले किडनी लिए, तब टिकट दिए यही है लालू यादव जी का परिचय"।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ता, वही है लालू प्रसाद यादव।

मांझी बोले- ये अनुशासनहीनता है

इससे पहले, गुरुवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर निशाना साधा था। मांझी ने कहा था कि जब अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है तो ऐसे में कैसे किसी को सिंबल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये अनुशासनहीनता है।

मांझी ने यहां तक कह दिया कि इंडी गठबंधन के नेता ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे। मांझी ने कहा कि इंडी गठबंधन समाप्त हो चुका है और इसके नेता आपस में ही लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश-सम्राट के दल मिले, अब दिल मिलने का इंतजार... सियासी 'खेल' में कौन मारेगा बाजी?

ये भी पढ़ें- पप्पू आए 'टेंशन' लाए..! 24 घंटे में ही बिगड़ने लगा 'खेल', सियासी चौराहे पर आ गया अंदर का क्लेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।