Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह से जुड़ी बड़ी खबर, जेल से जमानत पर आए बाहर, JDU से लड़ेंगे चुनाव

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:20 PM (IST)

    बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बेउर जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। उसके बाद वह अपने आवास के लिए चले गए। अनंत सिंह जब अपने आवास पहुंचे तब वहां भी उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।अनंत सिंह की छवि बिहार में बाहुबली नेता की है।

    Hero Image
    अनंत सिंह हुए जेल से बाहर, समर्थकों में खुशी

    डिजिटल डेस्क, पटना। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह बेउर जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। उसके बाद वह अपने आवास के लिए चले गए।

    अनंत सिंह जब अपने आवास पहुंचे तब वहां भी उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। अनंत सिंह ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे।

    उन्होंने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि अगले 25 साल तक नीतीश कुमार लगातार मुख्यमंत्री रहेंगे। तेजस्वी के सवाल पर अनंत सिंह ने उन्हें जानने से ही इंकार कर दिया है। 

    छोटे सरकार उर्फ अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकल गए है और उन्हें ले जाने के  लिए 3 करोड़ की लैंड क्रूजर बाहर लगी हुई है। साथ ही बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने यह भी कहा कि वो नीतीश कुमार की पार्टी JDU से चुनाव लड़ेगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनंत सिंह की छवि बिहार में बाहुबली नेता की है। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। चाहें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, वह जिसके लिए भी बयान देते हैं, खुलकर देते हैं।

    यही वजह है कि उन्हें मीडिया में भी काफी सुर्खियां मिलती हैं। उन्हें बिहार में छोटे सरकार भी कहा जाता है। बता दें कि बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को मंगलवार को बड़ी राहत मिली थी।

    दरअसल बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को पंचमहला थाना कांड संख्या 5/2025 यानि सोनू-मोनू में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। ऐसे में अब आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। 

    यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली बेल, मोकामा में समर्थकों ने मनाया जश्न