अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली बेल, मोकामा में समर्थकों ने मनाया जश्न
पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब अनंत जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। बेल की कॉपी जेल प्रशासन को दी जाएगी। इसके बाद अनंत सिंह को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें सोनू-मोनू गैंग के साथ फायरिंग के मामले में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था।

डिजिटल न्यूज, पटना। पटना हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है। यह जमानत उन्हें सोनू-मोनू फायरिंग मामले में मिली है। सोनू की मां ने पंचमहला थाने में अनंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। निचली अदालत ने पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
पटना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब अनंत जल्द जेल से बाहर आ सकते हैं। बेल की कॉपी जेल प्रशासन को दी जाएगी। इसके बाद अनंत सिंह को रिहा कर दिया जाएगा। बता दें, सोनू-मोनू गैंग के साथ फायरिंग के मामले में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। इस मामले में अनंत सिंह ने भी सोनू-मोनू गैंग पर केस दर्ज कराया था। सोनू अभी जेल में है, जबकि मोनू फरार है।
पचमहला फायरिंग कांड में जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिससे अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। यह मामला 22 जनवरी 2025 का है, जब दो व्यक्तियों, सोनू और मोनू ने ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करने वाले मुकेश सिंह पर 68 लाख रुपये की गबन का आरोप लगाते हुए उसके घर में ताला जड़ दिया।
बता दें कि मुकेश ने इस मामले में स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद की गुहार लगाई। घटना के बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जलालपुर पहुंचे और सोनू-मोनू से बातचीत के लिए नौरंगा गांव गए, जहां दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। बताया गया कि करीब 70 राउंड गोलियां चलीं। इसके अगले दिन यानी 23 जनवरी को मुकेश के घर पर फिर गोलीबारी हुई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेजा। इस दौरान गोलीबारी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद अनंत सिंह ने पटना हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। मंगलवार को न्यायाधीश चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत प्रदान की।
अनंत सिंह की जमानत की खबर सामने आने के साथ ही उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों द्वारा बधाइयों और स्वागत की तैयारियों के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों ने पटाखे भी फोड़े हैं और मिठाइयां बांटी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।