Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tejashwi Yadav: राजगीर में तेजस्वी यादव ने कर दिया एक और बड़ा एलान, बोले- सरकार बनी तो...

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:07 PM (IST)

    बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। यह वादा बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा एक लूट तंत्र यात्रा है और इसमें सरकारी खजाने का सिर्फ लूट हो रहा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में घूसखोरी चरम पर है और पुल-पुलिया गिर रहे हैं।

    Hero Image
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फोटो- सोशल मीडिया

    संवाद सहयोगी, राजगीर। अगर राजद की सरकार बनी तो दो सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लूट तंत्र यात्रा है।

    इस यात्रा में पटना से साथ-साथ चलने वाले चंद अधिकारी जनता से उन्हें कोसों दूर रख केवल प्रगति दिखाने का काम कर रहे हैं।

    इस यात्रा में सरकारी खजाने का सिर्फ लूट हो रहा है। उक्त बातें बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नें बुधवार को राजगीर परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए कही।

    वे अंतरर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कहा कि इस प्रगति यात्रा में दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च के नाम पर लूट हो रहा है।

    चंद अधिकारी बिहार के खजाने का लूट मचाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में घूसखोरी चरम पर है। पुल पुलिया गिर रहे हैं। विभिन्न योजनाओं में लूट मची हुई है।

    पांच लाख के काम का बजट एक करोड़ का बनाया जा रहा है। वहीं बिहार में रोजगार की घोर कमी है। बेरोजगार युवक और यूवतियां, महिला और पुरुष यहां तक की बुजुर्ग भी रोजगार के प्रत्येक वर्ष पलायन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल में शोरूम से निकाला गया गाड़ी भी रिटायर्ड हो जाता है। इनका तो 20 साल हो गया है। इन्हें भी अब वॉलेंटरी रिटायरमेंट लेना चाहिए।

    संवाद यात्रा का यह आखिरी चरण

    उन्होंने कहा कि संवाद यात्रा का यह आखिरी चरण है। इस दौरान ग्राउंड लेवल के कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर मिला।

    कार्यकर्ताओं से लिए गए फीडबैक के आधार पर संगठन को और धारदार बनानें का काम किया जाएगा। संवाद यात्रा के दौरान महिला संवाद करने का भी अवसर मिला।

    महिलाओं से मिलकर यह जाना कि महंगाई की मार सबसे ज्यादा महिलाओं पर हीं पड़ा है। बिहार में हम महिलाओं के लिए माई बहन मान योजना लागू कर 2500 रुपए हर माह देगें।

    वहीं 1200 में मिलने वाले गैस सिलेंडर को 500 रुपए में देंगे। विधवा पेंशन को 400 से बढ़कर 1500 किया जाएगा।  बिहार में स्मार्ट मीटर में काफी गड़बड़ी का शिकायत लोगों द्वारा मिल रहा है।

    इसे ठीक-ठाक कर 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त हमारी सरकार बनी तो लोगों को मिलेगी। बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग लगवा कर युवाओं, बेरोजगारों का पलायन रोकने का काम किया जाएगा।

    संवाद यात्रा से क्या होगा फायदा?

    • राजद के मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक शक्ति यादव ने कहा कि यह संवाद यात्रा कार्यकर्ताओं में नया उमंग और जोश भरने का कार्य करेगा।
    • विधानसभा चुनाव के पूर्व आयोजित या संवाद यात्रा चुनाव में कार्यकर्ताओं को और दुगने शक्ति से कार्य करने का शक्ति प्रदान करेगा।

    यह भी पढ़ें-


    तेजस्वी को लेकर ललन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, CM नीतीश कुमार का भी लिया नाम

    CM नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बीच तेजस्वी का बड़ा दावा, कहा- 'फिर कोई नई डील...'