Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vigilance Raid in Bihar: DTO अनिल कुमार दास के घर पर विजिलेंस की छापामारी, आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 09:23 AM (IST)

    बिहारशरीफ में विशेष निगरानी इकाई का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस की टीम डीटीओ अनिल कुमार दास के किराए के मकान में छापामारी कर रही है। छापामारी सुबह 6 बजे से जारी है। इसमें क्या कुछ मिला है इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। छापामारी के कारण मीडिया को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

    Hero Image
    डीटीओ अनिल कुमार दास के आवास पर रेड

    जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ। Vigilance Raid in Bihar: स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार सुबह नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापामारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह 6 बजे पहुंची टीम

    शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की दो गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर पहुंचीं। डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर तलाशी अभियान शुरू किया।

    इसी किराए के मकान में रहते हैं DTO अनिल कुमार दास।

    मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं

    छापामारी जारी रहने के कारण फिलहाल मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। विजिलेंस अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं।

    जांच में क्या निकलेगा?

    विजिलेंस की इस कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या कुछ सामने आता है और डीटीओ पर लगे आरोप कितने गंभीर हैं।

    बक्सर : विभिन्न मामलों में 20 गिरफ्तार, जब्त वाहनों पर 1.80 लाख जुर्माना

    पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है। एसपी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामलों में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं कोर्ट से जारी सात वारंट का निष्पादन किया है।

    पुलिस कार्यालय से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को बक्सर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक कांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शराब के विरुद्ध जारी अभियान के तहत शराब तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से 102 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 47 लीटर देसी शराब जब्त की गई है।

    वहीं शराब के नशे में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए जुर्माना के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा अपराध के अन्य किसी शीर्ष में गुरुवार को कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दूसरी ओर अपराध नियंत्रण तथा अपराधियों पर लगाम कसने को चलाये जा रहे वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त वाहनों से 1.80 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया है, जबकि गुरुवार को आचरण प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त 65 आवेदनों का निस्तारण किया गया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: निलंबित DEO रजनीकांत की बढ़ी मुश्किल, निगरानी के बाद अब होगा डिपार्टमेंटल एक्शन

    Bihar: राबड़ी देवी पर गुस्से से लाल हुए नीतीश, बोले- इनके हसबैंड जेल गए, तो वाइफ को CM बना दिया