Bihar News: बर्बरता की इंतहा, पूरे शरीर में जख्म और तलवे पर 10 कीलें; युवती का शव देख सन्न हुए लोग
नालंदा जिले में लगभग 26 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। महिला के दोनों पैर में 10 कीलें ठोकी गई हैं। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कील मौत के पहले ठोकी गई हैं या बाद में। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र,चंडी (नालंदा)। बिहार के नालंदा जिले से एक 26 वर्षीय महिला की बर्बरता से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के पैर में कील ठोककर हत्या की गई है। ऐसे में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अंधविश्वास की वजह से महिला की बेरहमी से हत्या की गई है।
हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि कील हत्या के पहले या बाद में ठोकी गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
एनएच -471 पर मिला शव
लगभग 26 वर्षीय एक अज्ञात महिला की हत्या पैर में कील ठोक कर दी गई। उसके पार्थिव शरीर को चंडी थाने क्षेत्र के चंडी- हरनौत एनएच -471 के किनारे मिल्की पर गांव के निकट खाई में फेंक दिया।
थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर महिला के पार्थिव शरीर को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के शरीर पर नाइट गाउन था, अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पार्थिव शरीर की पहचान करने का प्रयास विभिन्न माध्यमों से किया जा रही है, प्राथमिकी कर ली गई है। प्रारंभिक अनुसंधान के आधार पर बताया जा रहा है कि संभवतः अंधविश्वास के चक्कर में महिला की हत्या की गई है। बताया कि दोनों पैर में पांच-पांच कील ठोकी हुई थी। एक हाथ पर पट्टी लगी थी। शायद कहीं चोरी-छुपे उपचार भी कराया होगा। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
सुमन कुमार, थानाध्यक्ष
अंधविश्वास की वजह से हत्या की आशंका
घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों का दावा था कि टोने -टोटके के कारण ही कहीं और महिला की हत्या हुई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसका पार्थिव शरीर लाकर इधर फेंक दिया गया।
चैनपुर निवासी किसान सत्येंद्र सिंह ने बताया कि खेत देखने के दौरान सूचना मिली कि महिला का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचा था। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने भी आशंका व्यक्त की कि अंधविश्वास में ही हत्या की गई होगी।
जांच के बाद होगा खुलासा
महिला का शव मिलने के बाद इलाके के लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इन सभी बातों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।