Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीट पेपर लीक कांड: संजीव और सुभम की जानकारी देने वाले को मिलेंगे इतने लाख रुपये, सरकार ने रखा इनाम

    Updated: Thu, 10 Apr 2025 06:06 PM (IST)

    बिहार में नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों ने इस हाई प्रोफाइल मामले के मास्टरमाइंड नालंदा के नगरनौसा के संजीव मुखिया पर तीन लाख तो बिहारशरीफ निवासी शुभम कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों फरार चल रहे हैं। संजीव मुखिया का नाम पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों से जुड़ चुका है।

    Hero Image
    संजीव मुखिया पर 3 लाख तो बिहारशरीफ के शुभम पर भी 1 लाख का इनाम

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में नया मोड़ आया है। जांच एजेंसियों ने इस हाई प्रोफाइल मामले के किंगपिन नालंदा के नगरनौसा के संजीव मुखिया पर तीन लाख तो बिहारशरीफ निवासी शुभम कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों फरार चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजीव मुखिया का नाम पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों से जुड़ चुका है। वह नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के नगरनौसा प्रखंड के भुतहाखार गांव का निवासी है।

    मास्टरमाइंड है संजीव मुखिया

    नीट 2024 की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने जब पड़ताल तेज की तो उसमें संजीव मुखिया का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था।

    अब तक पुलिस और ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) की संयुक्त टीम संजीव मुखिया के घर पर कई बार छापेमारी कर चुकी है, परंतु वह पकड़ में नहीं आया। उसके नेपाल में छिपे होने की चर्चा है, परंतु जांच एजेंसियां उसका ठिकाना नहीं ढूंढ पा रही है।

    जांच एजेंसियों के रडार पर शुभम कुमार

    इसी केस में नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सोहसराय के बीच बाजार निवासी शुभम कुमार भी एजेंसियों की रडार पर है। शुभम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह संजीव मुखिया के नेटवर्क का सक्रिय सदस्य है और अभ्यर्थियों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने और उसे हल कराने में उसकी अहम भूमिका रही है।

    संजीव मुखिया और शुभम कुमार की गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील की है। किसी को भी इन दोनों के ठिकाने की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

    जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और इनाम की राशि भी दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak: मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेन्दु को बड़ी राहत, पटना हाई कोर्ट ने शर्त के साथ दी जमनात

    ये भी पढ़ें- NEET UG: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी 2024 मामले को किया क्लोज, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

    comedy show banner
    comedy show banner