विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में देर रात युवती का मर्डर, घर में घुसे बदमाश ने खिड़की के शीशे से रेत दिया गला

Published: Tue, 16 Sep 2025 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2025 08:56 AM (IST)

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक युवती तन्नू कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह अपनी मां के साथ ...और पढ़ें

युवती की गला रेत कर हत्या। फाइल फोटो
युवती की गला रेत कर हत्या। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, मीनापुर (मुजफ्फरपुर)। थाना क्षेत्र के बहबल बाजार चौक के निकट सोमवार की रात खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने टूटे कांच से गलॉ रेतकर युवती की हत्या कर दी।

युवती एलपी शाही लॉ कालेज मुजफ्फरपुर की छात्रा थी। वह अपनी मां के साथ ननिहाल से दो किमी दूर किराये के मकान में रहती थी। इस घटना में उसकी मां भी घायल हो गई हैं।

मृतका की पहचान मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के डूलमा गांव के निवासी भरत प्रसाद की पुत्री तन्नु कुमारी (22) के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना पर मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।

मृतका के भाई ने क्या बताया?

एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी में काम करने वाले मृतका के भाई राहुल कुमार ने बताया कि वे बहबल बाजार चौक पर उमाशंकर सहनी के मकान में पिछले पांच वर्षों से अपनी मां प्रतिभा देवी व बहन तन्नु के साथ किराये के मकान में रह रहे थे।

यहां से तीन किमी दक्षिण मुस्तफापुर गांव में उनका ननिहाल है। उनके पिता गांव में रहते हैं। माता-पिता के बीच संबंध ठीक नहीं होने के कारण किराये के मकान में रहना उन सभी की विवशता है।

कंपनी के काम से वह हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर रहने लगा था। दो-तीन दिन के अंतराल में अपनी मां और बहन से मिलने आता था।

राहुल ने घटना की रात की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात जब वह बहबल बाजार स्थित किराये के मकान पर पहुंचा, तब तक बहन की हत्या हो चुकी थी।

कैसे हुआ मर्डर?

उनकी मां ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाश दीवार और रेलिंग के सहारे दूसरी मंजिल पर चढ़कर खिड़की का कांच तोड़ कमरे में घुस गए। हमलावरों ने उन पर हमला किया।

इसी बीच जब तन्नु बचाने आई तो बदमाशों ने फर्श पर टूटे कांच के टुकड़े से गलॉ रेत उसकी हत्या कर दी। तन्नु की मौत वहीं पर हो गई।

थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि मृतका की मां प्रतिभा देवी के लिखित आवेदन के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। एफएसएल जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पर्दाफाश हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Train Accident: इयरफोन बना काल! सिवान में रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फर्जी आधार से 9 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, फिर ऐसे पकड़ा गया हत्या का आरोपी