बिहार में भीड़ का तालिबानी चेहरा, युवक और महिला को पोल में बांधकर बेरहमी से पीटा; सामने आया Love एंगल
मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां भीड़ ने एक युवक और महिला को बिजली के पोल में बांधकर सरेआम पिटाई की। माना जा रहा है कि दोनों में प्रेम संबंध हैं। भीड़ ने उनके साथ अमानवीयता की जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में युवक को अर्धनग्न कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया है। भीड़ ने एक युवक और महिला को बिजली के पोल में बांधकर सरेआम पिटाई की है। माना जा रहा है कि युवक और महिला में प्रेम संबंध है। भीड़ ने दोनों के साथ अमानवीयता करते हुए एक साथ पोल में बांध दिया।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में युवक को अर्धनग्न कर दिया गया है। वह लगातार रो रहा है। वहीं, उसके साथ बांधी गई महिला भी बिलख-बिलख कर रो रही है। आसपास लोगों की भीड़ उनका तमाशा होते देख रही है।
समस्तीपुर जिले की बताई जा रही महिला
-
प्रसारित वीडियो के बारे में इंटरनेट मीडिया पर प्रेमी युवक को सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। वहीं, महिला समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। -
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है। वीडियो कहां का है। इसका पता नहीं चला है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता-पुत्र की हत्या का एक लाख में हुआ था सौदा, शूटर को जेल
दो दिनों पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्र के हत्या के आरोपित शूटर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पूछताछ में शूटर ने एक लाख रुपये के सौदे में पिता-पुत्र की साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की है।
शूटर सरैया दुबियाही के विवेक कुमार सिंह का पुलिस ने पूछताछ का वीडियो भी बनाया है। शूटर ने बताया कि यहीं के तीन लोगों ने सौदा किया था। उनके नाम भी बताए गए है। पुलिस का कहना है कि विवेक के विरुद्ध सरैया, पारू समेत अन्य थाने में आपराधिक मामले दर्ज है।
विदित हो कि थाना क्षेत्र के मंगुरहिया चौक पर बदमाशों ने इसी साल 13 फरवरी की रात हीरापुर के अनिल कुमार यादव (48) व उनके पुत्र विराट कुमार (21) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनिल के छोटे भाई पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने पांच अज्ञात व एक साजिशकर्ता पर प्राथमिकी कराई थी।
14 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन मंगुरहिया चौक पर मिठाई दुकान का उद्घाटन होने वाला था। इसको लेकर दुकानदार अनिल कुमार यादव व पुत्र विराट कुमार दुकान की सजावट कर रहे थे। इसी बीच बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शुक्रवार को सीसी फुटेज के आधार पर ग्रामीणों ने एक बदमाश की पहचान कर जगिरिया से पीछा कर भेलाईपुर के समीप विवेक को दबोच लिया था। गुस्साए लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
वीडियो में क्या क्या हुआ?
वीडियो में बोला जा रहा कि विवेक यादव व विक्की के साथ बाइक से वह चौक पर पहुंचा। विवेक ने सिगरेट पीने की बात बोल बाइक रोक दी। देखा कि एक होटल को बैलून से सजाया गया था। दोनों ने बोला कि जाकर बैलून नोच कर ले आए। बैलून नोचने पर अंदर से एक युवक कुछ बोलते हुए निकला जिसे उन लोगों ने गोली मार दी।
इसके बाद बगल से निकले दूसरे व्यक्ति की भी गोली मारकर हत्या कर दी। पारू थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने पूछा कि हत्या करने के लिए कितने पैसे मिले थे तो शूटर ने बताया कि एक लाख रुपये में सौदा हुआ था। पुलिस ने पूछा पैसे मिले थे या नहीं, तो शूटर बोला काम करने के बाद पैसे देने की बात तय हुई थी।
हत्या के लिए सौदा किया था तो शूटर ने बताया कि यहीं के तीन लोगों ने सौदा किया था। इस बिंदु पर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें-
7 दिनों की छुट्टी में गया था सिपाही, लौटा 155 दिनों बाद; कारण सुनकर पूरा महकमा रह गया दंग!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।