'विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में...', भोजपुरी अभिनेता निरहुआ की CM नीतीश कुमार से बड़ी डिमांड
भोजपुरी अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने महाराष्ट्र में हिंदी के विरोध की आलोचना की। उन्होंने कलाकारों के लिए बिहार सरकार की पेंशन योजना की सराहना की और कलाकार आयोग के गठन का अनुरोध किया ताकि कलाकारों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने भाईचारे को खत्म करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ''निरहुआ'' ने महाराष्ट्र में किए जा रहे हिन्दी के विरोध की आलोचना की है। सोमवार को सीतामढ़ी जाने के क्रम में रून्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है। यही इसकी खुबसूरती है।
वह भी मुंबई में फिल्म बनाते तो एक भााषा के लोग नहीं रहते। मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिन्दी, भोजपुरी भाषा बोलने वाले साथ काम करते हैं। सभी कंधे से कंधे मिलाकर काम करते हैं। हमारे अंदर भाई-चारा है। इसे खत्म करने वालों के खिलाफ हर किसी को आवाज उठाना चाहिए।
इससे पहले अभिनेता का विधायक के आवास पर स्वागत किया गया। कलाकारों के लिए बिहार सरकार द्वारा लागू की गई पेंशन योजना की सराहना की। साथ ही सरकार से बिहार में कलाकार आयोग के गठन का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि कलाकारों के हित में पेंशन योजना जरूरी थी। इसके लागू होने से राज्य के हजारों कलाकारों को सामाजिक और आर्थिक संबल मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कलाकार आयोग का गठन अवश्य किया जाए, ताकि कलाकारों की समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सके। उन्होंने बिहार कलाकार संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार उर्फ सोनू सिंह के पहल की सराहना की।
स्वागत करने वालों में कलाकार रोहित ठाकुर, गायक बबलू बजाज, गायक बंटी सिंह बावला आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- Marathi Row: 'मैं भोजपुरी बोलता हूं, दम है तो...', निरहुआ का उद्धव और राज ठाकरे को खुला चैलेंज
यह भी पढ़ें- भाषा विवाद पर RSS ने कह दी बड़ी बात, प्रांत प्रचारक बोले- नक्सलवाद पर एक्शन से ही होगी शांति
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।