Marathi Row: 'मैं भोजपुरी बोलता हूं, दम है तो...', निरहुआ का उद्धव और राज ठाकरे को खुला चैलेंज
Marathi Language Row महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद बढ़ता जा रहा है जहां गैर-मराठी भाषी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है कि वे उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालकर दिखाएं क्योंकि वे भोजपुरी बोलते हैं। निरहुआ ने कहा कि भारत की खूबसूरती भाषाओं की विविधता में है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हिंदी बनाम मराठी विवाद (Marathi Language Row) लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई, पुणे सहित राज्य के कई शहरों में गैर मराठी भाषी लोगों को परेशान किया गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जहां, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसे लोगों की पिटाई की है जो मराठी बोलने में असमर्थ थे।
निरहुआ ने ठाकरे बंधुओं को दी चुनौती
भाषा को बढ़ते विवाद के बीच भाजपा नेता और भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ ने ठाकरे भाईयों को चुनौती दी है कि अगर हिम्मत हैं तो दोनों महाराष्ट्र से बाहर आकर दिखाएं।
निरहुआ ने ठाकरे बंधुओं यानी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को चुनौती दी है कि वे भोजपुरी में बोलने पर उन्हें महाराष्ट्र से बाहर निकालें। वहीं, भोजपुरी अभिनेता की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मनसे नेता ने कहा कि अगर दिनेश लाल यादव में हिम्मत है तो उन्हें महाराष्ट्र का दौरा करना चाहिए।
'देश की खूबसूरती भाषाओं की विविधता है'
निरहुआ ने आगे कहा,"मैं खुली चुनौती दे रहा हूं। मैं मराठी नहीं बोलता। मैं भोजपुरी बोलता हूं और महाराष्ट्र में रहता हूं। आप गरीब लोगों को क्यों बाहर निकाल रहे हैं? अगर आप में हिम्मत है तो मुझे बाहर निकालिए। मैं आपको चुनौती दे रहा हूं, चाहे वह मुंबई में ही क्यों न हो'। देश की खूबसूरती भाषाओं की विविधता है और विभिन्न मातृभाषाएं बोलने वाले लोग सौहार्दपूर्ण ढंग से रह रहे हैं। आप इस सुंदरता को खत्म करना चाहते हैं'।'
भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। इससे पहले महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अपील की है कि मराठी भाषा पर अभिमान करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन किसी भी व्यक्ति को भाषा के नाम पर तंग करना एक अपराध है। किसी व्यक्ति को भी कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।