विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर मौत

Published: Sat, 01 Feb 2025 03:59 PM (IST)

बिहार में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही मधुबनी न्यू ...और पढ़ें

सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत। (फोटो जागरण)
सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. महाकुंभ से नेपाल लौट रहे थे स्कार्पियो सवार नौ लोग, चार की हालत गंभीर
  2. सदर थाने के पताही मधुबनी न्यू फोरलेन पर हादसा, मची रही अफरातफरी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।  मुजफ्फरपुर में शनिवार की दाेपहर भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियों सवार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक के अलावा सभी एक ही परिवार के है। वे सभी महाकुंभ से नेपाल लौट रहे थे। घटना सदर थाना के पताही मधुबनी न्यू फोरलेन पर मधुबनी गांव के समीप हुई।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद फोरलेन पर स्कॉर्पियों ने सात बार पलटी मारी। हादसे में स्कॉर्पियों सवार पांच लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में नौ लोग सवार थे।

इस हादसे में तीन महिलाएं और एक पुरुष की हालत गंभीर है। इन सभी का श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, नगर डीएसपी टू विनीता सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी, एसडीओ पूर्वी-पश्चिमी, सदर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

पांच की मौत, चार घायल

स्कॉर्पियो से घायलों को निकालकर एसकेएमसीएस पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों में मनतारनी देवी (45), अर्चना ठाकुर (30), बालाकृष्ण झा (60), इंदू देवी (55) और चालक शामिल है।

वहीं घायलों में नेपाल पुलिस के ट्रैफिक कांस्टेबल मनोहर ठाकुर (30), कामिनी झा (25), सृष्टि ठाकुर (07) और जगतारणा देवी (50) शामिल हैं।

महाकुंभ से वापस जा रहे थे नेपाल

बताया गया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग महाकुंभ स्नान कर नेपाल के जनकपुर स्थित मोहतरी हरदिया जलेश्वर जा रहे थे। वह हाजीपुर फोरलेन के रास्ते आए और मधौल के समीप से कटकर न्यू फोरलेन बाईपास के रास्ते गंतव्य को जा रहे थे।

इसी क्रम में न्यू फोरलेन पर मधुबनी के समीप एक बाइक सवार को बचाने में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग वहां जुट गए और बचाव कार्य में अपना योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो की गति सौ से अधिक थी।

इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने में वाहन चालक ने अचानक ब्रेक मारा। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इससे करीब 50 मीटर तक स्कॉर्पियो पलटी खाती चली गई। पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनके संबंधियों को घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है।

यह भी पढे़ं- 

Patna News: पटना में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवती को हाईवा ट्रक ने कुचला; सड़क पर लगा जाम

Bihar News: मधुबनी में सड़क हादसा, खजौली विधायक की गाड़ी से टकराया बाइक सवार; MLA समेत 4 जख्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।