विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: मधुबनी में सड़क हादसा, खजौली विधायक की गाड़ी से टकराया बाइक सवार; MLA समेत 4 जख्मी

Published: Sat, 25 Jan 2025 02:07 PM (IST)

मधुबनी में जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में ...और पढ़ें

विधायक द्वारा घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। (फोटो जागरण)
विधायक द्वारा घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. गाड़ी के सामने आए जानवर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
  2. खजौली विधायक सहित चार लोग हुए घायल

जागरण संवाददाता, मधुबनी। जयनगर के दुल्लीपट्टी पेट्रोल पंप के पास एनएच 527बी पर एक सड़क हादसा हो गया। 

इस सड़क हादसे में खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद सहित चार लोग घायल हो गए हैं। विधायक द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयनगर के दुल्लीपट्टी गांव के एसएसबी कैम्प के समीप एनएच 527 बी पर शनिवार को विधायक के वाहन और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

जबकि इस घटना में खजौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण शंकर प्रसाद मामूली रूप से चोटिल हो गए। विधायक ने सभी घायलों को इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों को सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। घायलों की पहचान रहिका थाना क्षेत्र निवासी संजीव कुमार ठाकुर (20), मुकेश कुमार ठाकुर (22) एवं जयनगर के पीठवा टोला निवासी गोलू ठाकुर (15) के रूप में हुई।

सभी घायल खतरे से बाहर

चिकित्सक ने घायल संजीव कुमार ठाकुर व मुकेश कुमार ठाकुर को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार रोनित के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

घायल युवक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि अपने भांजे गोलू ठाकुर को उसके घर जयनगर के पीठवा टोला पहुंचाने के लिए एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर रहिका से पीठवा टोला आ रहे थे।

दुल्लीपट्टी गांव के एसएसबी मुख्यालय के समीप एनएच 527बी पर अचानक कुत्ते का बच्चा आने से बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इसी क्रम में बाइक जयनगर से मधुबनी की ओर जा रहे खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद के वाहन से टकरा गई। इस हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए।

कुत्ते के बच्चे को बचाने के दौरान हुआ हादसा

विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि एक ही बाइक तीन लोग सवार थे और कुत्ते के बच्चे को बचाने के दौरान बाइक सवार अनियंत्रित होकर मेरे वाहन से टकरा गया।

जिससे बाइक सवार घायल हो गया। विधायक ने सभी घायलों को प्राईवेट वाहन से इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इस घटना में विधायक भी चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें- 

Vaishali Accident News: एक साथ निकली दो साढ़ू भाइयों की अर्थी, उजड़ गया बहनों का सुहाग; सड़क हादसे में मौत

बख्तियारपुर में भीषण सड़क हादसा, दो डॉक्टरों की हुई दर्दनाक मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।