Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में जिला परिषद सदस्य के घर पर फायरिंग, बाल-बाल बचे पति; कांप उठा इलाका

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 10:23 AM (IST)

    Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में जिला परिषद संजू देवी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना में जिप के पति अनीश शाही बाल-बाल बच गए। अनीश शाही ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई लेकिन वह लाइसेंसी हथियार निकालने के लिए घर के अंदर गए और तब तक बदमाश भाग निकले।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर में जिला परिषद के घर फायरिंग (जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में अहले सुबह जिला परिषद क्षेत्र संख्या 38 के जिला परिषद सदस्य संजू देवी के घर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें जिला परिषद के सदस्य के पति अनीश शाही बाल बाल बच गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना को लेकर अनीश शाही ने पुलिस को बताया कि अहले सुबह करीब चार बजे उनके घर का कॉल बेल बजा। इसके बाद वह बालकोनी में निकले। वहां मुख्य गेट पर एक युवक हेलमेट लगाए खड़ा था और कुछ बात करने के लिए बुला रहा था।

    वह वहीं से बोलने को कहे तो बदमाश पास आने के लिए दवाब देने लगा। इस पर शक हुआ तो वह अंदर कमरे में जाने लगे। इसी बीच उसका एक अन्य साथी जो घात लगाकर दीवार के पीछे थे उसने बालकोनी की ओर उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी।

    लाइसेंसी हथियार निकालने गए तो भाग निकला अपराधी

    जिस पर वह चिल्लाते हुए घर के अंदर अपना लाइसेंसी हथियार निकालने गए तब तक दोनों भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई खोखा ढूंढा गया, लेकिन नहीं मिला। गोली चलने के कुछ साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

    मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस आई खोखा ढूंढा गया लेकिन नहीं मिला। गोली चलने का कुछ साक्ष्य पुलिस को मिले।

    मामले को लेकर हथौड़ी थानाध्यक्ष मो आलम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे हैं। दीवार पर गोली का निशान मिला है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मुजफ्फरपुर के गायघाट में भाई ने भाई की कर दी हत्या

    वहीं एक अन्य घटना में मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में चचेरे भाइयों के चाकू से हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

    मृतक कौशल कुमार सिंह का इकलौता पुत्र अभिषेक कुमार (26 वर्ष) बताया गया है। मृतक की मां सविता देवी ने बताया कि उनके पति कौशल कुमार सिंह चार भाई हैं। सभी परिवार एक ही आंगन में रह रहे हैं। इसमें दो भाई कोलकाता रहते हैं।

    नेपाल में रहने वाले तीसरे भाई अमरजीत सिंह परिवार के साथ छठ पूजा में आए थे, तब से गांव में रह रहे हैं। बीते रविवार की रात करीब दो बजे में उनकी पत्नी रूपा देवी अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर रस्सी से बांधकर उनकी पिटाई कर रही थी। मारपीट की आवाज सुनकर उनका पुत्र अभिषेक कुमार बीच बचाव करने पहुंचा।

    इसी दौरान रूपा देवी के पुत्र मोहित कुमार व रोहित कुमार ने अभिषेक के पेट में चाकू मार दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।

    मौत की सूचना मिलने के बाद रूपा देवी अपने पति और पुत्रों के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि रूपा देवी का एक पुत्र गुड़गांव में रहता है।

    ये भी पढ़ें

    Jamui News: लोन रिकवरी एजेंट से शादी रचाने के मामले में नया मोड़, अब कोर्ट ने ले लिया ये फैसला

    Bihar News: IAS अनामिका के साथ शादी के बंधन में बंधे IAS प्रवीण, UPSC में 7 रैंक लाकर लहराया था परचम

    comedy show banner