Darbhanga Flight Service News: दिल्ली-दरभंगा विमान सेवा को लेकर ट्विट वायरल, हियां से उड़लिय नै कि एक घंटा में ओत्अ गिरलिय नै
Darbhanga Flight Service News दरभंगा में विमान सेवा आरंभ होने के बाद मिथिलावासियों को काफी सुविधा हो रही है। दिल्ली से दरभंगा आ रहे एक यात्री के अनुभव से जुड़ा ट्विट इन दिनों वायरल हो रहा है- हियां से उड़लिय नै कि एक घंटा में ओत्अ गिरलिय नै ।

मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। विकास कार्य का बहुआयामी प्रभाव व्यक्ति और समाज पर पड़ता है। मिथिलांचल का क्षेत्र इसका बड़ा उदाहरण है। कभी विकास की दौड़ में काफी पीछे रहने वाला यह क्षेत्र हाल के दशकों में तेजी से आगे बढ़ा है। विगत 08 नवंबर 2020 को दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा की शुरुआत की गई। इस वजह से यहां के समाज में भी अपेक्षित बदलाव दिख रहा है। खासकर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु जैसी जगहों पर रह रहे लोगों को अब अपने घर आने में बहुत कम समय लग रहा है। समय की बचत और परेशानी से बचने की उनकी खुशी आपस की बातचीत में भी दिखती है। इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक ट्विट, 'हियां से उड़लिय नै कि एक घंटा में ओत्अ गिरलिय नै' इसका एक बड़ा उदाहरण है। जिसे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी री ट्विट किया है।
😊 https://t.co/K3qHtZLIBU" rel="nofollow
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 14, 2021
बाढ़ की विभिषिका से बुरी तरह प्रभावित मिथिलांचल की सबसे बड़ी समस्या अब भी रोजगार है। इसकी वजह से यहां के अधिकांश लोग देश के अन्य हिस्सों में पलायन कर जाते हैं। अभी तक यह हिस्सा केवल ट्रेनों से ही जुड़ा था। इसलिए यहां तक पहुंचने में लोगों को काफी समय लगता रहा था। 24 से 36 घंटे का सफर होता था। लेकिन, जब यहां से विमान सेवा शुरू हुई तो सफर अब घंटे-दो घंटे में पूरा हो जा रहा है। इसी तरह दिल्ली से दरभंगा जा रहे एक यात्री ने अपने किसी परिचित को फोन पर यात्रा में लगने वाले कम समय के बारे में कहा- हियां से उड़लिय नै कि एक घंटा में ओत्अ गिरलिय नै (मतलब- यहां से टेकआफ करने के एक घंटे के अंदर वहां लैंड कर जाएंगे)। इस बात को उसी फ्लाइट में सफर कर रहे उमाशंकर सिंह ने ट्विट किया। जिसे बाद में तेजस्वी यादव ने रीट्विट किया।
यह भी पढ़ें: Bihar crime : मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मार हत्या, भीड़ ने बदमाश को किया अधमरा
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की भारी संख्या का देखते हुए अब कई अन्य कंपनियां भी यहां से अपनी सेवा शुरू करना चाह रही हैं। स्पाइसजेट के बाद इंडिगो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं स्पाइस जेट ने अन्य रूटों पर भी अपनी सेवा को शुरू करने की घोषणा कर रखी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।