विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के सरकारी स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट, इस वजह से बदल दी गई एग्जाम की तारीखें

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 20 Mar 2024 03:15 PM (IST)

Bihar News होली की वजह से स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। 25 ...और पढ़ें

सरकारी स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट। (फाइल फोटो)
सरकारी स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं पर बड़ा अपडेट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. होली की वजह से सरकारी स्कूलों के वार्षिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव
  2. अब 29 को गणित, पर्यावरण व सामाजिक विज्ञान की होगी परीक्षा

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। होली की वजह से स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। 25 मार्च को होने वाली परीक्षा अब 29 मार्च को होगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा ने डीईओ व सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया है।

डीईओ को भेजे पत्र में कहा गया कि पहली से चौथी व छठी से सातवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 25 के बजाय 29 मार्च को होगी। प्रथम पाली में गणित तो दूसरी में पर्यवारण, सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी।

बताया जा रहा कि होली से इसमें बदलाव किया गया है। पांचवी व आठवीं कक्षा की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई है जो 21 मार्च तक चलेगी। वहीं पहली से चौथी व छठी से सातवीं की परीक्षा 21 से 28 मार्च तक होगी।

सरकारी स्कूलों में 25 मार्च की परीक्षा को लेकर 3-3 आदेश

सरकारी स्कूलों में 25 मार्च की परीक्षा की तिथि बदलने को लेकर तीन-तीन आदेश जारी किए गए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्रांक 1378 दिनांक 19 मार्च 2024 से परीक्षा की तिथि 25 मार्च की जगह 30 मार्च को करने का आदेश दिया। वहीं, इस पत्र में 30 मार्च 3024 अंकित हो गया।

विभाग ने इस त्रुटि को ठीक करने के लिए 1379 लेटर के माध्यम से कहा गया कि 30 मार्च 3024 के जगह 30 मार्च 2024 पढ़ा जाएगा। अब एक बार फिर 1380 के माध्यम से कहा गया कि 25 मार्च की परीक्षा 29 मार्च को होगी। इस तरह तिथि परिवर्तन करने के लिए तीन-तीन आदेश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: दिल्ली का पंखा बदलेगा बिहार की चुनावी हवा, वादे भूल गए तो लिखी बातें रहेंगी याद