फरवरी 2025 में एआई एक्शन समिट किस शहर में आयोजित हुआ था...बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नों ने खूब छकाया
BPSC 71st Preliminary Exam यह परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। इसके प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब परेशान किया। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को हल करते ...और पढ़ें

अजित कुमार, मुजफ्फरपुर। BPSC 71st Preliminary Exam: जिले के 32 केंद्रों पर आयोजित बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ली गई थी। इसके प्रश्नों में अभ्यर्थियों को खूब छकाया।
सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन
फरवरी 2025 में एआई एक्शन समिट किस शहर में आयोजित हुआ था? सामान्य ज्ञान के लिए इस तरह के प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूटे। इसके विकल्प बेंगलुरु, पेरिस, रोम व उपरोक्त में एक से अधिक दिए गए थे।

परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई। जागरण
फिल्म से जुड़े सवाल
उसी तरह से 96वें अकादमी पुरस्कार 2024 में एम्मा स्टोन को किस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए आस्कर मिला? इसके विकल्प दिए गए थे ला ला लैंड, पुअर थिंग्स, द फेवरेट और उपरोक्त में से एक से अधिक।

फिल्म श्रेणी से एक और सवाल पूछा गया था। किस गुजराती फिल्म में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सर्वेश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता? इसके विकल्प थे हेल्लारो, छेल्लो शो, कच्छ एक्सप्रेस व उपरोक्त में से एक से अधिक।
कौन सा दिन हेलोक्राफ्ट मेमोरियल डे के रूप में मनाया जाता है ? इसके विकल्प थे 15 जनवरी, 27 जनवरी, 10 फरवरी और उपरोक्त में से एक से अधिक।

प्रवेश देने से पहले सख्त जांच
इससे पहले शनिवार की सुबह से परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुबह 9.30 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा। प्रवेश देने से पहले उनकी सख्त जांच की गई। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पूर्व तक प्रवेश दिया गया।
जाम की वजह से छूटी परीक्षा
जहां तक मुजफ्फरपुर का प्रश्न है तो यहां पर 32 केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक परीक्षा हुई। शहर में विभिन्न जगहों पर जाम की वजह से कुछ परीक्षार्थी अपने तय समय में केंद्र पर नहीं पहुंच सके। इसलिए उनकी परीक्षा छूट गई।
जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए उन्होंने इन प्रश्नों को पढ़ा ही होगा। उम्मीद करता हूं कि सही उत्तर भी लिखा होगा, किंतु जो इस बार किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके या जो इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं उनके लिए यहां महत्वपूर्ण प्रश्न और विकल्प उपलब्ध करा रहा हूं।
आशा यह कि आप इसका बेहतर से बेहतर अभ्यास कर सकेंगे। प्रश्नों के स्तर को समझ पाएंगे और उसके अनुरूप अपने आप को तैयार कर पाएंगे। जिससे आपकी परीक्षा बेहतर होगी।

- मेरठ में किस आइटम की शिल्प कला को जीआइ टैग मिला है? इसके विकल्प थे लड्डू, संगीत उपकरण, खेलकूद सामग्री और कैंची।
- भारत में समशीतोष्ण वन अनुसंधान केंद्र किस शहर में है? इसके विकल्प थे श्रीनगर, रांची, शिमला और देहरादून।
- किस माध्यम में ध्वनि की चाल अधिकतम होती है? इसके विकल्प थे वायु, जल, स्टील व हाइड्रोजन।
- किस संगठन ने संयुक्त रूप से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय शहरी नवाचार स्टॉक डिजिटल ब्लू प्रिंट विकसित किया है? इसके विकल्प थे इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, राष्ट्रीय शहरी मामले संस्थान, नीति आयोग और उपरोक्त में से एक से अधिक।
- 31 अक्टूबर 2024 तक भारतमाला परियोजना के तहत किस राज्य में सबसे अधिक निर्मित सड़क की लंबाई थी? इसके विकल्प थे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और उपरोक्त में से एक से अधिक।
- स्मार्ट फिल्म में किस सामग्री का उपयोग किया जाता है? जिंक क्लोराइड, कैल्शियम कार्बोनेट, इंडियन टीन ऑक्साइड।
- कार्सिनोमा के उपचार के लिए किस धातु यौगिक का उपयोग किया जाता है? आयरन, क्रोमियम, प्लैटिनम और क्लोरीन।
- हार्मोन किसके द्वारा स्रावित होते हैं? इसके विकल्प थे वाह्यस्रावी ग्रंथियां, प्रजनन ग्रंथियां, तैलिय ग्रंथियां या अंतःस्रावी ग्रंथियां।
- निम्नलिखित में से कौन वित्त आयोग के सदस्य के लिए आवश्यक अर्हता का निर्धारण करता है? विकल्प थे मंत्रिपरिषद, भारत का राष्ट्रपति, संसद द्वारा या संघीय कैबिनेट।
- निम्नलिखित में से कौन सा विषय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय दोनों के अधिकार क्षेत्र में आता है? इसके विकल्प थे राज्यों के बीच विवाद, केंद्र और राज्य के बीच विवाद, मौलिक अधिकारों का संरक्षण और संविधान के उल्लंघन से संरक्षण।
- कांग्रेस के किस भारतीय नेता ने प्रथम बार उदारवादियों पर सुरक्षित बाल्य सिद्धांत का प्रयोग करने का आक्षेप लगाया था? इसके विकल्प थे लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल, बाल गंगाधर तिलक और दादाभाई नौरोजी।
- द यंग इंडिया एक राष्ट्रीय पत्र को प्रारंभ किया था...? विकल्प थे महात्मा गांधी, एनीबेसेंट, बाल गंगाधर तिलक और मौलाना अबुल कलाम आजाद।
बिहार से जुड़े प्रश्न भी

बिहार लोकसेवा आयोग की इस परीक्षा में बिहार से जुड़े सवाल भी थे। आइये उनको देखते हैं।
- निम्नलिखित में कौन सा पार्क या अभ्यारण्य बिहार में बाघ परियोजना के अंतर्गत आता है? इसके विकल्प थे वाल्मीकि राष्ट्रीय पार्क, उदयपुर वन्य जीव अभ्यारण्य भीमताल वन्यजीव अभ्यारण्य और इनमें से कोई नहीं।
- निम्नलिखित में कौन सा बिहार का राज्य पशु है? इसके विकल्प थे भैंस, बैल, गाय या घोड़ा।
- कर्मनाशा नदी का उद्गम स्थल है..। इसके विकल्प थे पटना जिला, वैशाली जिला, कैमूर जिला और विक्रम जिला।
- बिहार संपूर्ण भारत का ... प्रतिशत पाइराइट उत्पादित करता है? विकल्प थे 95%, 85% या 75%
- बिहार के किस जिले में सोना पाया जाता है? इसके विकल्प थे नालंदा जिला, जमुई जिला, गया जिला और भागलपुर जिला।
- बिहार का अधिकांश भाग निम्नलिखित में से किस प्रकार की जलवायु के अंतर्गत आता है? विकल्प थे गर्म एवं शुष्क, उष्णकटिबंधीय, उपोष्ण कटिबंधीय और गर्म-शुष्क मरुस्थल।
यह भी पढ़ें- बच्चों को पढ़ाने गांव से आकर शहर में रह रहीं फिर भी मिलेगा ₹10000 वाली योजना का लाभ...यह होगी पूरी प्रक्रिया


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।