विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Haj Yatra: बिहार से हज का सफर महंगा, 285 ने ही किया एयरपोर्ट का चयन; इतना है किराया

Published: Fri, 16 May 2025 07:13 PM (IST)

बिहार में हज का सफर फिर से महंगा हो गया है। गया एयरपोर्ट से यात्रा अन्य एयरपोर्ट के मुकाबले काफी ...और पढ़ें

बिहार से हज का सफर महंगा, 285 ने ही किया एयरपोर्ट का चयन
बिहार से हज का सफर महंगा, 285 ने ही किया एयरपोर्ट का चयन

HighLights

  1. गया एयरपोर्ट से हज महंगा
  2. कोलकाता एयरपोर्ट प्राथमिकता में
  3. 2383 बिहार से हज यात्री

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। हज का सफर एक बार फिर बिहार में सबसे महंगा रहा। गया एयरपोर्ट (Gaya Airport) से हज का सफर देश के अन्य एयरपोर्ट से काफी ज्यादा रहा। महंगा सफर समेत कई कारणों से बिहार के अधिकतर हज यात्रियों ने गया एयरपोर्ट से सफर की शुरुआत नहीं की। गया एयरपोर्ट से बदले अधिकतर ने दूसरे राज्यों को प्राथमिकता दी।

गया एयरपोर्ट से करीब 285 ने ही सफर शुरू किया, जबकि अधिकतर ने कोलकाता को प्राथमिकता दी। जानकारी के अनुसार, बिहार से इस बार 2383 लोग हज का फर्ज अदा करने अरब रवाना हुए। इसमें पुरुषों की संख्या 1378 एवं महिलाओं की संख्या एक हजार पांच है।

देश में सबसे महंगा सफर गया एयरपोर्ट से होने की वजह से मात्र 285 हज यात्रियों ने इसका चयन किया। कोलकाता से करीब 1100, मुंबई से 525, दिल्ली से 490 एवं शेष ने अन्य एयरपोर्ट का चयन किया।

चंदवारा जेल चौक निवासी आफताब आलम ने कहा कि उनके भाई मो. सरफराज आलम समेत जिले के कई लोग दिल्ली एयरपोर्ट से हज को रवाना हुए। गया एयरपोर्ट से सफर सबसे महंगा है। शिक्षक अतिया नाहिद भाई फैजान अहमद एवं भाभी जरीन फातिमा के साथ हज के लिए रवाना होगी। उन्होंने बेंगलुरु का चयन किया।

जमाअते इस्लामी हिंद के स्टेट एडवाइजरी कौंसिल के सदस्य एवं स्थानीय अमीर डा. महमूदुल हसन ने कहा कि हज यात्री सुविधा के अनुसार एयरपोर्ट का चयन करते हैं। गया एयरपोर्ट से सफर सबसे महंगा होता है, इसलिए हज यात्री अन्य राज्यों का रूख करते हैं।

जिला खादीमुल हुज्जाज के अध्यक्ष हाजी मजहरुल बारी पप्पू ने कहा कि हर वर्ष गया एयरपोर्ट से सफर देश में सबसे महंगा होता है। इसकी वजह से हज यात्रियों का रुझान कम होता है।

कहां से कितना किराया?

एयरपोर्ट किराया
गया 4,01,850
कोलकता 3,58,150
दिल्ली 3,27,400
लखनऊ 3,37,350
मुम्बई 3,19,600
हैदराबाद 3,30,300
अहमदाबाद 3,24,650
बेंगलुरु 3,32,650
चेन्नई 3,33,700
नागपुर 3,36,250

ये भी पढ़ें- ट्रेन के ऊपर दौड़ेगी ट्रेन, बिहार में यहां बनेगा खास तरह का पुल; 470 करोड़ रुपये होंगे खर्च

ये भी पढ़ें- Gopalganj News: 500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त, 7 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा