Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur 12th Topper: बिहार बोर्ड में मुजफ्फरपुर का रहा जलवा, 3 छात्र-छात्राओं ने टॉप 5 में लहराया परचम

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 03:34 PM (IST)

    बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटर के रिजल्ट में मुजफ्फरपुर के छात्रों ने धमाल मचा दिया है। जिले के तीन छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप फाइव में जगह बनाई है। आर्ट्स में अनुष्का कुमारी ने दूसरा स्थान चंद्रमणि लाल और संजना कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

    Hero Image
    टॉप 5 में मुजफ्फरपुर के तीन स्टूडेंट्स

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर के रिजल्ट में मुजफ्फरपुर के छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है।

    जिले से तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप फाइव में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। आर्ट्स में जिले के राज नारायण सिंह इंटर कालेज की छात्रा अनुष्का कुमारी ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

    अनुष्का को 500 में 471 अंक प्राप्त हुए हैं। मुरौल प्रखंड के राजकृत शिवानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्र चंद्रमणि लाल और मोतीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अंजनकोट की संजना कुमारी को राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। दोनों को 468 अंक मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिता ने जहां लगाए थे टाइल्स, पुत्र वहीं पढ़कर बना टॉपर

    आपका वर्तमान कैसा है यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है संकल्प। कुछ यही कर दिखाया जिले के सकरा के छात्र अभिषेक कुमार ने। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में वह विज्ञान संकाय में जिले में सेकंड टापर रहा।

    एलएस कालेज से पढ़कर उसने परीक्षा दी थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि कभी इस कालेज में उसके पिता बिनोद कुमार राय ने टाइल्स लगाए थे। उसी कालेज में पढ़कर टापर बनने से अभिषेक की चर्चा गांव-गांव में हो रही है।

    पिता भी इसे मेहनत का इनाम मान रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मंगलवार को जारी इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में एलएस कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार को 500 में 467 अंक मिले हैं।

    पिता बिनोद कुमार राय टाइल्स मिस्त्री हैं। वह सकरा प्रखंड के रमनगरा कटेसर गांव के रहनेवाले हैं। अभिषेक ने बताया कि सेल्फ स्टडी के साथ कोचिंग से पढ़ाई की है। उसे प्रैक्टिकल में कम अंक मिले हैं।

    अगर प्रैक्टिकल में अधिक अंक मिलते तो अंक और भी बेहतर होते। अंग्रेजी में 96, हिंदी में 92, भौतिकी में 94, रसायनशास्त्र में 90 व गणित में 95 अंक मिले हैं। वह आगे सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है।

    इसके लिए वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन करेगा। आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जाएगा।

    पिता ने बताया कि उन्होंने बच्चे की पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। मेहनत व खर्च का बेटे ने इनाम दिया है।

    इंटर में ओवर आल 87 प्रतिशत रहा रिजल्ट

    • इंटर में जिले का आवर आल 87 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इंटर रिजल्ट में जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन साल दर साल बेहतर होते जा रहा है। पिछले 3 साल में ही 9 प्रतिशत रिजल्ट बढ़े है।
    • 2024 जिले का रिजल्ट 85 प्रतिशत था। हालांकि, 2022 में 78 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 2020 से इसमें तेजी से सुधार हुआ और इस साल जिले का औसत 87 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
    • इस वर्ष 57613 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कला में 34546, कामर्स 3095 व विज्ञान में 19951 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें भी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल व कालेज के छात्राओं का जलवा है।

    यह भी पढ़ें-

    किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने सरकारी स्कूल से पढ़कर राज्य में किया टॉप, आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना

    50 लाख रोजगार देगी नीतीश सरकार, बिहार में प्रमंडल स्तर पर होने जा रहा नया काम

    comedy show banner
    comedy show banner